हम हमेशा घुंगराले बालों को आउट ऑफ ट्रेंड मान सीधे बालों के तरफ आकर्षित होते हैं। वैसे तो घुंगराले बालों को भी लोग काफ़ी पसंद करते हैं लेकिन ज़्यादातर लड़कियां शादी या पार्टीज़ में अपने बालों को स्ट्रेट करने में भरोसा करती हैं। जिससे कि उन्हें बेहतरीन लुक मिल सके। अब शादी समरोह में तो हम स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कर के अपने बाल को सीधा कर लेते हैं जो कि बालों को ग्रोथ पर प्रभाव डालता है और हेयर डैमेज के चांसेज भी बढ़ जाते हैं। इस कारण हम ऐसा क्या करें जिससे हमारे बाल स्ट्रेट भी हो जाएं और उनकी क्वालिटी भी ना खराब हो।
आइए हम जानते हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स जिससे आसानी से बालों को सीधा किया जा सकता है बिना किसी स्टाइलिंग टूल के।
नारियल के दूध से हम हेयर स्ट्रेट कर सकते हैं। इसमें दो प्रकार के प्रोटीन, कैसिइन और वो तत्व पाए जाते हैं, जो हेयर फॉलिकल को बढ़ाता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। अगली बार कहीं बाहर पार्टी या खास जगह जाना हो तो नारियल के दूध से बने हेयर मास्क को लगाएं। इसे बनाने का तरीका जानिए।
मिल्क हेयर मास्क की सामग्री
1/3 कप नारियल का दूध
एक स्प्रे बोतल
एक कंघी
बनाने का तरीक़ा
एक स्प्रे बोतल में नारियल का दूध डाल लें। फिर उसे अपने बालों में स्प्रे करें। फिर अपने स्कैल्प की मालिश करें और अच्छे से बालों को ब्रश करें। और अगर बालों में गांठ पड़ी हो तो अच्छे से सुलझा लें।
एक बार जब बालों में लगा नारियल का दूध सूख जाएगा तो उसे शैंपू से अच्छे से धो लें। ठंडे पानी से बालों में लगे दूध को छूटाएं ताकि महक ना आए।
नारियल का मास्क
सामग्री
एक नारियल
4 कप उबला हुआ पानी
बनाने का तरीका
सब से पहले पानी को छील लें और उसमें मौजूद पानी को एक कप में अलग निकाल लें। फिर एक ब्लेंडर में नारियल रखें और उसमें उबला पानी डाल लें। फिर कुछ समय के लिए नारियल को गर्म पानी में भीगने दें जिससे कि नारियल नरम हो जाए।
फिर ब्लेंडर चलाएं और मिश्रण को तब तक ब्लेंड करें जब तक कि नारियल शुद्ध रूप से दूधिया रंग का न दिखने लगे। इसके बाद मिश्रण को एक मलमल के कपड़े में डालें और निचोड़ के छान लें। फिर नारियल को एक बड़े बर्तन में डाल कर उसे अच्छे से अपने बालों में लगा लें।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.