ये तो सब जानते है कि बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होने से महज दो दिन पहले ही माहिरा शर्मा घर से बेघर हो गई थी। हालांकि माहिरा शर्मा को इस बात का बेहद दुःख था कि वह टॉप पांच में शामिल नहीं हो पाई और इस वजह से वह जाते समय खूब रोई भी थी। मगर बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही माहिरा शर्मा ने किए ट्वीट्स और पारस तथा सिद्धार्थ के लिए कही कुछ खास बातें। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि माहिरा शर्मा को जब पता चला कि वह घर से बेघर होने वाली है, तब वह पारस के गले लग खूब रोई।
माहिरा शर्मा ने किए ट्वीट्स..
इस दौरान बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल उन्हें घर से बाहर ले जाने के लिए आएं थे, लेकिन उन्हें इस बात की जरा भी ख़ुशी नहीं थी। जी हां उनका पूरा ध्यान सिर्फ बिग बॉस और पारस पर ही था। यही वजह है कि इविक्टेड होने के बाद माहिरा शर्मा एक नहीं बल्कि काफी बार रोई थी और उन्होंने यह भी कहा था कि उनका सपना टूट गया। हालांकि जब वह बाहर आई, तो उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी जर्नी शेयर की। गौरतलब है कि माहिरा शर्मा ने ट्वीट करके कहा कि वह अपनी जर्नी से काफी हद तक संतुष्ट है।
which I was also unaware of! Ending this amazing journey is emotional as it can get! But now as this journey is finally over, I would like to take a moment and thank each one of you who stood by me like a rock and lived each moment with me.😊2/3
— Mahira Sharma (@MahiraSharma_) February 13, 2020
Thanku Paras for being with me in this difficult journey. No matter what we both were together in every situation standing by each other & this was our biggest strength! I'm & will be ur friend for life.#VoteForParas#MahiraSharma #ParasChhabra #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 pic.twitter.com/2aUQ2dwso9
— Mahira Sharma (@MahiraSharma_) February 14, 2020
Unexpected things, unexpected persons, unexpected memories, unexpected friendships, unexpected bond, unexpected happiness. Thanku @sidharth_shukla for being on this journey with me, & for being supporting me.#VoteForSid#MahiraSharma #SidharthShukIa #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 pic.twitter.com/IqtaWYEjEl
— Mahira Sharma (@MahiraSharma_) February 14, 2020
वैसे भी माहिरा शर्मा को बिग बॉस की कमजोर कंटेस्टेंट माना जा रहा था। इसके इलावा उन्हें यह भी कहा जाता था कि वह पारस की वजह से ही इतनी आगे पहुंची है। बता दे कि माहिरा शर्मा ने ये भी कहा कि उनका सफर काफी मजेदार था। वह एक सौ पैंतीस दिन तक बिग बॉस के घर में रही और अब बाहर आने के बाद वह एकदम अलग इंसान बन चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद किया। फिर आखिर में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और पारस के लिए भी बहुत सी खास बातें कही। फ़िलहाल जो माहिरा शर्मा ने किए ट्वीट्स वो आप खुद यहाँ देख सकते है।


