अगर हम रानू मंडल की बात करे तो उनके बारे में आज पूरी दुनिया ही जानती है। मगर साती रॉय कौन है, उनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। वैसे आपकी जानकारी के लिए हम बता दे कि साती रॉय रानू मंडल जी की बेटी है। जिसे इतने सालो बाद अपनी माँ की याद आई है। बहरहाल जब साती रॉय ने देखा कि लोग उन पर बुरी बेटी होने का इल्जाम लगा रहे है, तो उसने अपने पक्ष में एक स्टेटमेंट दिया है। इसलिए अब जरा साती रॉय की बात भी सुन लीजिये। हो सकता है कि उनका पक्ष पढ़ने के बाद शायद आपकी राय ही बदल जाएँ।
साती रॉय की बात आप भी एक बार जरूर पढ़े..
बता दे कि साती रॉय का कहना है कि शादी के बाद उनका खुद का तलाक हो चुका है। यहाँ तक कि वह खुद अब तक बड़ी दुखी जिंदगी जी रही थी। यही वजह है कि इससे पहले वह अपनी माँ से नहीं मिल पाई। इसके बाद साती रॉय का कहना है कि उनकी माँ डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। जिसके कारण उन्होंने खुद ही घर छोड़ दिया था। इसके इलावा साती का कहना है कि पिता की मौत के बाद उनकी माँ दस साल तक उनके साथ रही। मगर फिर वह खुद ही घर छोड़ कर चली गई। ऐसे में साती ने कहा कि तब से लेकर अब तक वह अपनी माँ के सम्पर्क में नहीं थी।
बहरहाल साती का कहना है कि कभी कभी उनके रिश्तेदार माँ को अलग अलग जगहों पर देख कर उन्हें आकर बताते थे। मगर वह खुद अपनी निजी जिंदगी में इतनी उलझी हुई थी, कि उन्हें माँ से मिलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब जब माँ की आवाज को अच्छा रिस्पांस मिला है तो वह अपनी माँ के लिए बेहद खुश है। अब हम तो यहाँ साती रॉय से यही पूछना चाहते है कि क्या अब उनकी निजी जिंदगी की सभी मुश्किलें खत्म हो गई।
क्या अब उनकी माँ डिप्रेशन से बाहर आ गई और क्या अब उन्हें अपनी माँ से मिलने का समय मिल गया। बहरहाल साती रॉय की बात सुनने के बाद हमें तो यही लगता है कि शायद उन्हें बुरी बेटी का ख़िताब मिला है, इसलिए वो थोड़ी घबरा गई है। “वैसे दोस्तों आपको रानू मंडल की बेटी की बातों में कितनी सच्चाई नजर आती है, ये हमें बताना मत भूलियेगा।”



