आपने अक्सर ये सुना होगा कि दौलत में बहुत ताकत होती है। यानि अगर आपके पास दौलत और शोहरत है तो दुनिया भी आपके कदम चूमती है। बहरहाल इस कहावत को आज रानू मंडल की बेटी ने बखूबी साबित किया है। जी हां वही बेटी है जो रानू को कई साल पहले छोड़ कर चली गई थी। अब ये तो सब को मालूम ही है कि किस तरह से रानू मंडल अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड तक पहुँच गई। यहाँ तक कि अपने टैलेंट के कारण अब वह लाखो में कमा रही है। तो ऐसे में ये सब देख कर अचानक उनकी बेटी का प्यार अपनी माँ के लिए दोबारा जाग गया है।
रानू मंडल की बेटी को इस वजह से दोबारा याद आई अपनी माँ..
बता दे कि ये वही बेटी है जिसने दस साल पहले अपनी माँ को रेलवे स्टेशन पर बेसहारा और भीख मांगने के लिए छोड़ दिया था। दरअसल उनकी बेटी का मानना था कि रानू मंडल दिखने में अच्छी नहीं लगती। जिसके कारण वह अपनी माँ को अपने साथ नहीं रखना चाहती थी। बस फिर क्या था, रानू मंडल अपने पति की मौत के बाद रेलवे स्टेशन पर रहने के लिए मजबूर हो गई। मगर अब जब रानू मंडल का वीडियो वायरल हो चुका है और रानू मंडल को बॉलीवुड से ऑफर आने लगे है तो उनकी बेटी को अब अपनी माँ के लुक से कोई समस्या नहीं है। शायद इसे ही कलयुग की बेटी कहते है।
अब जाहिर सी बात है कि बेटी के दिल में अचानक इतने सालो बाद अपनी माँ के लिए जो प्रेम जागा है, वो किसी वजह से ही जागा होगा। हालांकि हम यहाँ कुछ नहीं कह रहे, लेकिन उनकी बेटी को फिर से अपनी माँ की याद आना बहुत कुछ कह रहा है। बहरहाल हम तो यही कहेंगे कि जो लोग मौका और वक्त देख कर अपनी फितरत बदल ले, उनका कभी यकीन न करे। हमें उम्मीद है कि रानू मंडल भी इस बात को जरूर समझेंगी। “दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या रानू मंडल को अपनी बेटी को दोबारा अपनाना चाहिए या नहीं।”



