भारत में Kia Seltos लोगो ने खूब पसंद किया है। बहुत जल्द एसयूवी Kia Seltos का नया अवतार देखने को मिलेगा। यह कार भारतीय बाजार में काफी सफल रही है। आपको बता दें कि भारत में यह गाड़ी को पहली बार वर्ष 2019 में कंपनी के तरफ से लॉन्च किया गया था।
गाड़ी में होंगे कई बदलाव
वहीं, Seltos गाड़ी को कई बदलावों के साथ फिर से बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं, यह जानकारी भी मिल रही है कि इसे शार्प लुक देने के लिए नई लाइट के साथ एक अपडेटेड रियर प्रोफाइल भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, साइड से कार कमोबेश एक जैसी ही नजर आने की संभावना है। स्पॉटेड प्रोटोटाइप को 205/60 टायरों के साथ 16 इंच सिंगल टोन अलॉय के साथ देखा जा सकता है।
कंपनी नए रंगो को भी करेगी अपडेट
हालांकि, बता दें कि पहले कार को 17-इंच, डुअल-टोन, मशीन-कट व्हील्स के साथ टेस्ट करते हुए भी देखा गया था। जहां नई कार को हुंडई क्रेटा जैसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ भी अपडेट किया जाएगा और मौजूदा मॉडल पर पाए जाने वाले सिंगल पेन यूनिट हटाया जा सकता है। दरअसल, कंपनी कार को नया लुक देने के लिए रंग विकल्पों में हल्का अपडेट लो सकती है।
ये दी जाएगी सेफ्टी
इसके अलावा, यह किआ के यूवीओ प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ जारी रहेगा। नई 2022 Seltos को संबंधित बाजारों में अपने मौजूदा पावरट्रेन विकल्पों के साथ जारी रह सकेगा। वहीं, कंपनी एक नया डीजल आईएमटी (IMT) विकल्प पेश कर सकती है। बात करें अगर सेफ्टी फीचर्स की तो कार में छह एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर और एक टायर दबाव मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी जा सकती है।