Realme C31 इस दिन भारत में हो रहा लॉन्च, ये दिए गए है स्पेसिफिकेशन्स

Realme C31 इस दिन भारत में हो रहा लॉन्च, ये दिए गए है स्पेसिफिकेशन्स

मोबाइल निर्माता कंपनी Realme  C31 बहुत जल्दी लॉन्च होने वाला है। आपको बता दें कि Realme C31 स्मार्टफोन 31 मार्च 2022 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Realme C31 स्मार्टफोन 31 मार्च की दोपहर 12.30 बजे लॉन्च होगा।

इतने इंच का दिया जा सकता है डिस्प्ले

वहीं, Realme C31 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका स्क्रीन रेजॉल्यूशन 900×1600 पिक्सल हो सकता है।  हालांकि, Realme C31 आ सकता है एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन के साथ। जहां इस फोन में मिल सकता है 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज।

इतने एमएच की दी जा सकती है बैटरी

हालांकि, Realme 31 स्मार्टफोन में आ सकती है 5000mAh की बैटरी। वहीं, फोन अल्ट्रा सेविंग बैटरी मोड के साथ आ सकता है। Realme C31 स्मार्टफोन में 13MP AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा एक मैक्रो लेंस और तीसरा पोर्टेट लेंस दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। Realme C31 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन भी आ रहा जल्द

वहीं, Realme C31 के बाद Realme GT 2 Pro को 7 अप्रैल 2022 की दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बता दें कि यह वर्ल्ड का पहला पेपर इंस्पायर्ड डिजाइन फोन है। जिसे इंडस्ट्रियल डिजाइनर Naoto Fukasawa ने डिजाइन किया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। यह दुनिया का पहला 2K एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले फोन है। जो LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। फोन में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिसका पीक ब्राइटनेट लेव 1400nits है। फोन का स्क्रीन रिफ्रेस्ड रेट 120Hz पर आधारित होगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER