जर्मन कंपनी Audi ने अपनी नई गाड़ी Audi Q7 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जहां Audi Q7 में आपको परफॉर्मेंस, स्टाइल, कंफर्ट और बेहतरीन ड्राइविंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे। आपको बता दे कि नई Audi Q7 डायनैमिक 3.0 लीटर के वी6 टीएफएसआई इंजन के साथ लैस भी है। वहीं, बात करें Audi Q7 के प्रीमियम प्लस वैरिएंट की शुरूआती कीमत में यह आती है 79 लाख 99 हजार रुपए और ऑडी क्यू 7 टेक्नोलॉजी वैरिएंट आती है 88 लाख 33 हजार रुपए एक्स शोरूम के साथ।
इंजन की है ये खास बात
हालांकि, नई ऑडी क्यू 7 3.0 लीटर के वी6 टीएफएसआई इंजन के साथ लैस भी है। जिसमें दिया गया है 48 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम। टार्क जेनरेट करता है 340 हॉर्सपावर और 500 एनएम का। वहीं, इस गाड़ी की खास बात यह है कि किसी ऊंचाई से अगर आप गाड़ी को नीचे की तरफ उतर रहे है तो यह सिस्टम इंजन को करीब 40 सेकेंड के लिए बंद कर देता है। दरअसल, बीएएस इंजन सिस्टम की डिमांड के अनुसार गाड़ी को वह अपने आप फिर से स्टार्ट कर देगा।
टॉप स्पीड है इतने किमी प्रति घंटा
वहीं, इस गाड़ी की टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की दी गई है। जहां ऑडी क्यू 7 महज 5.9 सेकंड के समय 0-100 किमी की रफ्तार से भाग सकती है। बता दें कि जबर्दस्त क्वॉट्रो ऑल व्हील ड्राइव, एडेप्टिव एयर सस्पेंशन और सात ड्राइविंग मोड्स के साथ ऑडी ड्राइव सेलेक्ट (ऑटो, कंफर्ट, डायनेमिक, एफिशिएंसी, ऑफ-रोड, ऑल-रोड और इंडिविजुअल) के साथ ऑडी क्यू 7 एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव भी देगी।
इन कलरों में उपलब्ध है गाड़ी
हालांकि, यह गाड़ी आती है कैरारा वाइट, माइथोस ब्लैक, नवारा ब्लू, समुराई ग्रे और फ्लोरेट सिल्वर रंग के साथ। जो करीब 2 इंटीरियर रंगों, सैगा बीज और ओकापी ब्राउन में भी देखी जा सकेगी। जहां कार के इंटीरियर नया कॉकपिट के रूप में डिजाइन किया गया है। जिसमें 2 बड़े टचस्क्रीन शामिल किए गए है। वहीं, इस गाड़ी में सात सीटिंग कैपेसिटी की व्यवस्था है।