एक फिट रहने वाला बंदा ही एक हफ्ते तक लगातार डाइट के बाद चीट डे का महत्व समझ सकता है। लेकिन ये ठीक भी है ना के आप एक स्वस्थ आहार से भरे पूरे सप्ताह के बाद अंत में एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं, मतलब चीट डे मन सकते हैं। ये हफ्ते का वो दिन होता है जब आप सभी बाहर जा सकते हैं और अपनी पसंद का भोजन बिना खुद को दोषी माने कर सकते हैं। क्योंकि आप जानते हैं के आप अगले दिन उन कैलोरी को बर्न कर लेंगे। लेकिन ये सवाल आपके मन भी आता होगा के आखिर क्या खा कर बनाये चीट डे को और भी मज़ेदार और स्वादिष्ट।
आखिर हम इंसान हैं हमारे लिए हफ्ते में एक ब्रेक लेना और अपने शरीर को वह देना महत्वपूर्ण है कि वह क्या चाहता है।
आइये जानते हैं के क्या खा कर बनाये चीट डे को मज़ेदार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन पे बताए ये डाइट टिप्स- पढ़ना न भूलें
1. तंदूरी पनीर सैंडविच
तंदूरी पनीर सैंडविच बनाना काफीआसान है और इसमें काफी कैलोरीज की मात्रा भी होती है। बस आपको कुछ ब्रेड, बटर और चेडर चीज़ की ज़रूरत है। ब्रेड को थोड़ा मक्खन लगाकर भूनें। उस पर जितना चाहें उतना पनीर डालें और उसे माइक्रोवेव में या स्टोव पर अपनी सहूलियत के अनुसार ग्रिल करें।
2. पेनकेक्स
पेनकेक्स तो धरती पर स्वर्ग हैं। किसी भी डिपार्टमेंटल स्टोर में उपलब्ध पैनकेक मिक्स को घर पे लाकर आसानी से बनाया जा सकता है। बस ऊपर से कुछ चॉकलेट सिरप, कारमेल, शहद या केला दाल कर गार्निश करें।
3. पिज़्ज़ा
एक कैलोरी से भरपूर अस्वास्थ्यकर पिज्जा बनाओ। किसी भी बेकरी से पिज्जा बेस खरीदें और उस पर कुछ पिज्जा सॉस डालें। कुछ चेडर चीज़ और मोज़ेरेला चीज़ इन पर डालें और वेजीज, सॉसेज, बेकन और अपनी मनचाही हर अस्वास्थ्यकर चीज़ डालें और इसे ओवन या माइक्रोवेव में बेक करें।
अब नाश्ते में ओट्स खाने से नहीं, बल्कि ये जंक फ़ूड खाने से बनेगी सेहत
4. मोमो
मोमो वैसे तो स्टीम या भाप में पकाया जाता है, लेकिन आप इसकी फिलिंग के साथ इसको कैलोरी से भरा हुआ बना सकते हैं, आप इसकी फिलिंग में चिकन के साथ साथ बहुत सारा चीज़ भी डालें और स्टीम या फ्राइड कर इसका भरपूर आनद उठाएं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




