अधिकांश महिलाओं के लिए पीरियड्स वास्तव में कष्टदायक हो सकते हैं। यही कारण है कि हमारे लिए हमारे आराम के अनुसार पीरियड्स के दिनों के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले प्रोडक्ट या उत्पाद को चुनना महत्वपूर्ण टास्क है। हमारे पास अपनी माँ और दादी की तुलना में चुनने के लिए बहुत सारे बेहतर विकल्प हैं, जो बमुश्किल पैड्स तक ही पहुँच सके है।
मासिक धर्म के दौरान मेंस्ट्रुअल कप से सम्बंधित जानकारी और उसके लाभ जानें यहाँ
लेकिन आज के समय मे हमारे पास चुनने के लिए अधिक व विभिन्न प्रकार के विकल्प उपलब्ध हैं जैसे पैड, टैम्पोन और मासिक धर्म कप।
आइये जानते हैं पीरियड्स के दिनों के लिए सबसे बेहतर विकल्प कौन सा है
पैड
पैड सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पीरियड प्रोडक्ट हैं। ये अलग अलग किस्म में आते हैं जैसे कपास वाले या सिंथेटिक वाले, सुगंधित पैड या पुन: प्रयोज्य पैड। अधिक आराम के लिए इको-फ्रेंडली सामग्री और अल्ट्रा-पतली पैड से बने पैड आपको आराम तो देते हैं लेकिन याद रखें आपको हर 6 घंटे में अपना पैड बदलना ज़रूर चाहिए। पैड की वजह से आपको चकत्ते और खुजली भी हो सकती है।
टैम्पोन
पहले केवल एक प्रकार का टैम्पोन था और अब भारी प्रवाह और नियमित प्रवाह के लिए हैं अलग अलग तरह के टैम्पून बाज़ार में उपलब्ध हैं। सोफी कंपनी ने टैम्पूंस के साथ एप्लीकेटर भी देना शुरू किया है, जिससे महिलाओं के लिए टैम्पोन पहनना बहुत आसान हो गया हैं। खासतौर पर वे जो टैम्पोन या पीरियड्स में नए हैं। टैम्पोन को 8 घंटे से अधिक समय तक नहीं पहना जा सकता है। ऐसा करने से टीएसएस यानि टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम हो सकता है। यह सलाह दी जाती है के आप टैम्पून पेहेन कर रात भर नहीं सो सकते हैं।
मासिक धर्म कप या मेंस्ट्रुअल कप
ये कप सिलिकॉन कप हैं जिन्हें टैम्पोन की तरह मोड़ा और अंदर डाला जाता है। वे रक्त को इस कप में संग्रहीत करते हैं और आप इसे धो कर फिर से पेहेन सकते हैं और इसका पुन: उपयोग कर सकते हैं। इसे 1-2 साल में एक बार बदलना पड़ता है। रुपये की बात करें तो 1 पैकेट में 10 टैम्पून होते हैं और उसकी कीमत लगभग 150 से 300 तक होती है। वहीँ एक मासिक धर्म कप की कीमत रु 250 से रु 500 की है जिसे आप 1 -2 साल तक हर महीने आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपने ये तो अच्छे से समझ लिया होगा के पीरियड्स के दिनों के लिए सबसे बेहतर पीरियड प्रोडक्ट आपके लिए क्या हो सकता है। जी हाँ मेंस्ट्रुअल कप ही आपको आज के समय में इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको न ही कोई रैशेस या एलर्जी होगी और ना ही ये आपके जेब पर भारी पड़ेगा।
पीरियड्स के दर्द को चुटकी भर में दूर भगाए ये घरेलु नुस्खे
देश और दुनिया की सब ही लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




