भारत में आज स्कोडा ने Kodiaq SUV 2022 में लॉन्च कर दी है। जहां इस कार के तीन वेरिएंट है जिसमें है स्टाइल, स्पोर्टलाइन एवं लॉरेन है। आपको बता दें कि स्कोडा ने भारत में 2022 में पहली कार 10 जनवरी के दिन लॉन्च की है। जहां कार की एक्स शोरूम की बात करें तो इसकी कीमत ₹34.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत रखी गई है।
स्कोडा के ब्रांड निदेशक ने कही ये बात
वहीं, स्कोडा कंपनी के ब्रांड निदेशक, जैक हॉलिस बताते है कि, “नई स्कोडा कोडिएक के साथ, हमने केबिन को ज्यादा आरामदायक दिया है। जहां इस कार की डिजाइन भी खूबसूरत दी गई है। हालांकि, स्कोडा कोडिएक परिवार के लिए एक पूर्ण लक्जरी कार है। जहां इस कार को हर दिन की ड्राइविंग हो या ऑफ-रोड एडवेंचर्स के लिए भी आराम से प्रयोग किया जा सकता है।
ये फीचर्स कार में किए गए है शामिल
बता दें कि कार के डैशबोर्ड में अब 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल किया गया है। जो शामिल है इनबिल्ट नेविगेशन और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ। जहां इस कार में पहियों के पीछे 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी शामिल किया गया है। वहीं, इस कार में कूलिंग और हीटिंग दोनों सिस्टम दिए गए है। जहां इस कार में कूलिंग और हीटिंग फंक्शनलिटी के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड पैनोरमिक सनरूफ अन्य अपडेटेड जैसे फीचर्स भी शामिल है।
इतने सेंकेड में पकड़ेगी इतनी रफ्तार
स्कोडा कोडिएक एसयूवी की कीमत की बता करें तो इस कार को 35 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जहां कंपनी के पिछले मॉडल की कीमत 33 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू थी। लॉन्च होने पर, कोडिएक फेसलिफ्ट एसयूवी वोक्सवैगन टिगुआन, हुंडई टक्सन और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, स्कोडा दावा कर रही है कि नई कोडिएक महज 7.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में जा सकती है।
