इस समय पूरे उत्तर भारत में ठंड का सीजन जोरो पर है। जहां ऐसे सीजन में खाना के एक अलग ही आनंद उठता है। जहां कई चीजें ऐसी होती है जिनके पराठे बनाकर खाए जाते है। जिनका अलग ही स्वाद होता है। वहीं, हम बात करें गोभी के, आलू के, मेथी के और बथुए के पराठे के बारे में। तो अच्छी सेहत के लिए बथुए के पराठे बनाना बहुत ही आसान तरीका है। आइए जानते है कैसे बनते है बथुए का पराठे।
ये है बथुए के पराठे बनाने की सामग्री
सबसे पहले 2 बड़ी कटोरी आटा, 3 कप बथुआ के ताजे पत्ते साफ किए हुए, 1 बड़ा आलू, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच सौंफ,1 चुटकी हींग पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच अजवाइन, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, गुनगुना पानी और तेल ले लें।
ये है परेठा बनाने का तरीका
बथुए का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ के साफ किए हुए पत्तों को अच्छी तरह से धोकर बारीक तरह से काट लें और आलू उबाल लें। फिर एक बर्तन में धीमी आंच पर पानी गरम चढ़ाकर ऊपर प्लेट से ढंक दें। अब उस प्लेट पर बथुए के पत्तों को रखकर नर्म होने तक पका लें। जब पत्ते अच्छी तरह से पक जाएं तो आंच बंद कर दें। अब उबले आलू को छीलकर मैश करके उसमें बथुआ के पत्ते के साथ अच्छी तर से मिला लें। फिर एक बड़ प्लेट में आटा लें ले। जहां उसमें आलू और बथुए के पत्ते डाल दें।
स्वादानुसार डालें ये चीज
फिर उसमें कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग और अपने स्वादानुसार नमक भी डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर गुनगुने पानी से टाइट आटा गूंथ कर तैयार कर लें। अब आटे को थोड़ी देर तक ढंका रहने दें। अब आटे से लोइयां बनाकर उसके गोल या तिकोने आकार में पराठे बेल लें।
हल्की आंच में सेके पराठे
वहीं, नॉनस्टिक पैन या साधारण तवे को गरम करके पराठा डाल दें और दोनों तरफ से तेल लगाकर कुरकुरा होने तक अच्छे से धीमी आंच में सिकने दे। जब परेठा सिकने के बाद गोल्डन ब्राउन रंग का पराठा दिखने लगे तो आंच से पराठे को उतार लें। आपका स्वादिष्ट परेठा तैयार है।