भारत में Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y33T को 10 जनवरी के दिन भारत में लॉन्च कर दिया है। जहां स्मार्टफोन का डिजाइन काफी अच्छे तरह का दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन आता है 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप के साथ। Vivo Y33T के बैटरी की बात करें तो इसमें आती है 5000 एमएच की बैटरी। जहां यह स्मार्टफोन बहुत ही स्लिम है।
ये है फोन की कीमत
वहीं, Vivo Y33T आता है 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट के साथ। इस फोन के कीमत की बात करें तो यह 18 हजार 990 रुपये में आएगा। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन वाइब्रेंट कलर और मिरर ब्लैक एवं मिडडे ड्रीम कलर दिया गया है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को आप वीवो इंडिया ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम जैसे प्लेटफार्म से भी खरीद सकते है।
इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले
हालांकि, इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले की बात करें तो यह आता है 6.58 इंच की FHD+ डिस्पले के साथ। वहीं, इस फोन की खास बात यह है कि Y33T में साइड पावर बटन का भी ऑप्शन कंपनी ने दिया है। दरअसल, यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है। जो आता है अल्ट्रा गेम मोड, लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ। वहीं, Vivo Y33T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल की सेल्फी दी गई है।
इतने वाट का दिया गया है फास्ट चार्जिंग
Vivo Y33T को एंड्राइड 12 बेस्ड FunTouch OS पर आधारित है। वहीं, यह फोन आता है 18W फास्ट चार्जिंग के साथ। वहीं, वीवो कंपनी अब तक कई मॉडल के बढ़िया स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर चुकी है। जिसको लोगो ने खूब पसंद भी किया है और फोन की भी बढ़िया परफारमेंस रही है। वीवो के स्मार्टफोन को आज की जेनरेशन ज्यादा पसंद भी कर रही है।
