श्रेयस अय्यर का दिखा शानदार प्रदर्शन, राजस्थान को 33 रनों से दी मात

श्रेयस अय्यर का दिखा शानदार प्रदर्शन, राजस्थान को 33 रनों से दी मात

आईपीएल में आज 36 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दोपहर अबु धाबी में खेला गया। जहां इस मुकबलें में  दिल्ली ने राजस्थान को 33 रनों से हरा दिया। जहां दिल्ली की टीम के जीत के हीरो श्रेयस अय्यर बने रहे जिन्होने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन दिखाकर राजस्थान को परास्त कर दिया।

राजस्थान ने किया पहले गेदबांजी करने का फैसला

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जहां पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर नाबाद 154 रन बना डाले। जहां दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने का शानदार प्रदर्शन दिखा।  बता दें कि अय्यर ने 32 गेंदों में करीब 43 रनों की शानदार पारी को खेला। वहीं, दिल्ली के शिमरोन हेटमायर ने 16 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाएं।

राहुल तेवतिया ने भी चटके एक विकेट

वहीं, राजस्थान की बात करें तो राजस्थान के मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने 2-2 विकेट अपने खाते में चटकाएं। वहीं, कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया ने भी 1-1 विकेट झटके। जहां इसके बाद जब राजस्थान रॉयल्स की टीम मैदान में अपनी पारी खेलने उतरी तो दिल्ली के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बनाकर सिमट गई।

प्वाइंटस टेबल पर टॉप पर पहुंच गई दिल्ली

हालांकि, राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने 53 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाएं लेकिन वह अपनी टीम को जिता नहीं पाए। वहीं, महिपाल लेमरोर ने भी 19 रन बनाएं। जहां दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो विकेट एनरिच नॉर्त्जे ने भी झटके। जहां दिल्ली के आवेश खान, आर अश्विन, कगिसो रबाडा और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट अपने खाते में चटकाएं। हालांकि, इस शानदार जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंटस टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। जहां दिल्ली के अब तक के कुल 16 अंक इकठ्ठा हो गए हैं और यह टीम अब तक 10 मैच खेल चुकी हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER