आईपीएल में आज 38 वें मुकाबलें में अबु धावी में भिड़ेगे चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल में आज 38 वें मुकाबलें में अबु धावी में भिड़ेगे चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स

आज आईपीएल में दोपहर में 38 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। जहां दूसरे चरण में यूएई में खेले जा रहे सीजन-14 में दोनों ही टीमें अब तक 2-2 मैच में जीत हासिल कर चुकी है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे चरण के अपने पहले मैच में मुंबई इडियंस को जबकि दूसरे मैच के दौरान रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरू को हरा दिया था।

दोनों टीमों के बीच हो सकता है रोमाचंक मुकाबला

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो इस टीम ने भी अपने पहले मैच में बेंगलुरू को हराया था और दूसरे मुकाबले में मुंबई को हरा दिया था। तो ऐसे में आज आईपीेएल में दोनो टीमों का मैच रोमांचक होने वाला है।

अब तक एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके है 26 मैच

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अब तक कुल 26 बार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेला जा चुका है। जिसमें से चेन्नई 16 बार जबकि कोलकाता 9 बार मैच जीत सकी है। हालांकि, पिछले करीब 5 मुकाबलों में चेन्नई ने 4 बार कोलकाता को हरा चुकी है।

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स

फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स

इयोन मोर्गन कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

खास बात

आपको बता दें कि आईपीएल का अबकी दूसरा चरण अबू धावी में खेला जा रहा है। जहां इसके जब पहला चरण खेला जा रहा था तो कुछ खिलाड़ियों के संक्रमित होने मैच को बीच में ही स्थगित कर दिया था।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER