आज आईपीएल में दो कमजोर टीम पंजाब और सनराईजर्स हैदराबाद में होगा मुकाबला

आज आईपीएल में दो कमजोर टीम पंजाब और सनराईजर्स हैदराबाद में होगा मुकाबला

आज आईपीएल के 14 वे सीजन में अब तक की दो कमजोर टीम हैदराबाद और पंजाब के बीच शाम मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह टीमों का अब तक आईपीेइल में अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद का तो आईपीएल के इस सीजन में प्रदर्शन बहुत ही खराब देखने को मिला है। जहां यह टीम अब तक केवल आठ में से एक ही मैच में जीत हासिल कर पाई है।

आज वार्नर खेलेंगे अपना 150 वां मैच

वहीं, आज के इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के जाने-माने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के पास तीन बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका आया है। बता दें कि डेविड वार्नर आज अपना 150 वां मैच में खेल सकते हैं। जहां वार्नर मैदान में उतरते ही उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर बन जाएंगे। हालांकि, उनसे पहले अब तक एबी डिविलियर्स और कीरोन पोलार्ड ये उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं।

एक हजार रन पूरे करने से मात्र दूर है 57 रन

दरअसल, वार्नर के पास आईपीएल की किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए खिलाफ करीब 1000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने मौका भी है।  जहां डेविड वार्नर केवल पंजाब किंग्स के खिलाफ एक हजार रन पूरे करने से मात्र 57 रन दूर हैं। जहां अब तक वह पंजाब के खिलाफ 943 रन बना चुके हैं। आपको बता दें कि वह एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ ये उपलब्धि प्राप्त करने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज कहे जा सकते है।

अब तक वार्नर आईपीएल में बना चुके है इतने रन

जहां वह आईपीेएल के इस सीजन में 67 रन बनाते ही आईपीएल में रनों के मामले में सुरेश रैना और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते है। वहीं, खास यह है कि अब तक वार्नर आईपीएल में करीब 5 हजार 447 रन बना चुके हैं। जबकि सुरेश रैना 5 हजार 512 और रोहित शर्मा ने 5 हजार 513 रन बना चुके है। बनाए हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER