फिल्म सांड की आंख की शूटिंग खत्म हुई तो, तापसी और भूमि हुईं भावुक

सांड की आंख

अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख की शूटिंग खत्म कर ली है। और इस फिल्म को लेकर यह दोनों अभिनेत्रियां बेहद लगाव रखती है।जैसे ही इस फिल्म सांड की आंख की शूटिंग खत्म हुई वैसे ही यह दोनों अभिनेत्रियां भावुक होकर आंखों में आंसू ले आई। दरअसल, अभिनेत्री भूमि पेंट करने सांड की आंख कैसेट से कई सारी फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bw3UENgJfaW/?utm_source=ig_web_copy_link

निर्देशक तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बन रही फिल्म सांड की आंख की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सेट से जुड़ी कई फोटोज भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और जिस पर उन्होंने बहुत सारे इमोशनल पोस्ट्स डाले। तापसी फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं कि और अब “यहां पर्दे गिरते हैं…#SaandKiAankh के बारे में सोचते ही मेरे दिमाग में एक शब्द आएगा कन्विक्शन, वो शब्द जो लाखों लोगों के दिल और दिमाग में बसा है औप बसा रहेगा। मेरे लिए इसको आलविदा कहना इतना आसान नहीं हैं। इतनी दूर का सफर तैय करने के बाद इसको छोड़ कर जाना इतना आसान नहीं है। ये फिल्म सांड की आंख और इसके किरदार हमेशा मेरे दिल में रहेंगे मेरा परिवार बन कर। इसके अलावा भूमि पेडणेकर ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में भूमि ने अपने चेहरे को बुलऑय के बोर्ड से छुपा रखा है। साथ ही फोटो शेयर करते हुए भूमि ने लिखा कि “नाम- चंद्रो तोमर, उम्र- 65 साल, प्रोफेशन- मां, दादी मां और शार्प शूटर।” साथ ही लिखा है कि वो हमेशा और हमेशा मेरा एक हिस्सा रहेंगी।

https://www.instagram.com/p/Bw3bRUOBF5H/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म सांड की आंख इस साल 25 अक्टूबर 2019 में ही रिलीज होगी। सांड की आंख उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जौहरी गाँव के दो अष्टकोणीय शार्पशूटर चंद्रो तोमर और ननद प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER