अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म छिछोरे की रिलीज डेट सामने आ गई है। बताया यह जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज होगी। सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर के सभी फैंस के लिए खुशखबरी से कम नहीं है कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ही साथ इस फिल्म छिछोरे की शूटिंग भी अब खत्म हो चुकी है और सभी कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग खत्म करने पर एक शानदार पार्टी भी की है।
https://www.instagram.com/p/Bt_HBcVBdAY/?utm_source=ig_web_copy_link
निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म छिछोरे की शूटिंग खत्म हो चुकी है जिसके चलते सभी ने मिलकर शानदार पार्टी की है, इस पार्टी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं और यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है कि यह दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर कैसे लगेंगे और इनके बीच की कैमिस्ट्री दर्शकों के बीच क्या निशान छोड़ती है। वहीं, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म छिछोरे 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट जारी कर दी है। इससे पहले फिल्म छिछोरे का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जो कि बेहद मजेदार था। वहीं इसके साथ जो कैप्शन शेयर किया गया है वो भी काफी दिलचस्प है “कुत्ते की दुम, टेढ़ी की टेढ़ी”। वहीं पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा। फिलहाल तो पोस्टर देखकर इतना कह सकते हैं कि फिल्म छिछोरे की कहानी दो जेनेरेशन के बीच की है। सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरूण शर्मा सभी डबल रोल में नजर आ रहे हैं।
बात करें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की दो श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में भी व्यस्त हैं और यह फिल्म मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म रेमो डिसूजा की एबीसीडी की सीक्वल है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ साथ अभिनेता वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं।