अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने शेयर किया तस्वीर।देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…

भूमि पेडणेकर

भूमि पेडणेकर आज बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज़ अभिनेत्रियों के नामों के साथ लिया जाता है। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने अपनी अदाकारी से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना परचम लहराया है। हाल ही में अभिनेत्री भूमि पेडणेकर अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर आप भी डर जाएंगे।

अभिनेत्री भूमि पेडणेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख जो कि निर्देशक तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बन रही है, उसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं इस शूटिंग के दौरान उन्हें एक भयानक हादसे का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से उनकी त्वचा पर असर हुआ है। दरअसल, अभिनेत्री भूमि नेहा खबर खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड करके दी। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई फोटो में तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भूमि के चेहरे पर कुछ गंभीर छाले पड़ गए हैं, साथ ही तस्वीर में उनके चेहरे पर मेकअप से जलने के दाग दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री भूमि ने अपने चेहरे की इस जलन और दर्द को अपने काम के आड़े ना लाते हुए अपनी फिल्म की शूटिंग जारी रखें। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के काम के प्रति इतना लगाव देखकर उनके सभी फैंस बहुत खुश हैं साथ ही साथ फिल्म के निर्देशक से निर्माता तक सभी उनकी प्रशंसा के पुल बांध रहे हैं।

मीडिया की खबरें माने तो इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि, चंद्रो तोमर का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी ननद प्रकाशी यानी अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्प शूटर हैं। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर और अभिनेत्री तापसी पन्नू को हर दिन अपनी भूमिकाओं के लिए 3 घंटे का मेकअप कराना होता है और साथ ही इस समय उत्तर प्रदेश मे पड़ रही इस तेज गर्मी में 8 घंटे से ज्यादा समय तक शूटिंग करनी पड़ती है. वहीं इस तेज गर्मी और उड़ती धूल के बीच शूटिंग करते हुए भूमि पेडनेकर की त्वचा अंदर ही अंदर जलने लगी। अब अभिनेत्री भूमि पेडणेकर और अभिनेत्री ताप्सी पन्नू के सभी फैंस उनकी यह फिल्म सांड की आंख देखने को बेताब है और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

 

मनोरंजन से जुड़ी हुई ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER