अक्सर बहुत से लोगो ऐसे होते है कि वह चाहते है कि कम बजट में अच्छा स्मार्टफोन मिल जाए। तो ऐसे में अगर आप अपने लिए बेस्ट और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लेने का विचार बना रहे है तो सैमसंग आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है। आपको बता दें कि सैमसंग कंपनी ने अपने गैलेक्सी F सीरीज के स्मार्टफोन Galaxy F62 को करीब 4 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है।
अब ये हो गई है फोन की कीमत
जहां इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 19 हजार 999 रुपये हो गई है। बता दें कि 7 हजार एमएच की बैटरी से लैस है जो आता है 25 वाट के फास्ट चार्जिंग के साथ। साथ ही यह स्मार्टफोन नई कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट उपलब्ध हो गया है।
इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले
वहीं, यह आता है 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ। जिसमें आपको मिलता है 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED प्लस इनफिनिटी-O डिस्प्ले। दरअसल, 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 9825 चिपसेट दिया गया है। वहीं, 1 टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करने वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है।
ऐंड्रॉयड 11 पर आधारित है फोन
इस फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OneUI 3.1 पर काम कर सकेगा। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक और साथ में कई और ऑप्शन भी इस फोन में उपलब्ध है।


