सैमसंग कंपनी ने कुछ दिन पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस 20 सीरीज को लांच किया था। इस सीरीज में सैमसंग के 3 स्मार्टफोन जिनमें Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra शामिल थे। कंपनी ने आज इन तीनों स्मार्टफोन के भारतीय कीमत का खुलासा कर दिया है। आज यानी 15 जनवरी दोपहर 12:00 बजे से इससे प्री-बुक कर सकते हैं। सैमसंग इंडिया ने फोन के कीमत और उपलब्धता की जानकारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए दी है साथ ही यह भी बताया है कि फ्री बुक करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यदि आप भी Galaxy S20 Series को खरीदने के इच्छुक हैं तो नीचे दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है। तो चलिए आपको इस Galaxy S20 Series Price , सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy S20 Series Price in India
सैमसंग गैलेक्सी के इस सीरीज के तीनो फ़ोन गैलेक्सी एस20, गैलेक्सी एस20+ और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की भारत में कीमत 66,999 रुपये से शुरू होगी और 92,999 तक जाएगी। गैलेक्सी एस20 की भारत में कीमत 66,999 रुपये से शुरू होगी। गैलेक्सी एस20+ की भारत में कीमत 73,999 रुपये से शुरू होगी और सीरीज का सबसे महंगा मॉडल गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा होगा, जिसकी कीमत 92,999 रुपये से शुरू होगी।
आपको बता दे की प्री-बुकिंग आज यानी 15 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। ग्राहक इन तीनों गैलेक्सी फोन को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन को प्री-बुक कराने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी एस20 6 मार्च 2020 से मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही कंपनी इसमें कुछ ऑफर भी दे रही है.
यहां क्लिक कर पढ़ें Galaxy S20 Series के फीचर
Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+, Galaxy S20 Ultra: Pre-Booking, Sale offers
सैमसंग ने इस सीरीज को बुक कराने वाले ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं। Galaxy S20 को प्री-बुक कराने वाले ग्राहकों को Galaxy Buds+ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 2,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा और साथ ही सैमसंग केयर+ का सब्सक्रिप्शन 1,999 रुपये में दिया जाएगा। इसी तरह Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को प्री-बुक करने वाले ग्राहक गैलेक्सी बड्स+ ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और सैमसंग केयर+ सब्सक्रिप्शन को 1,999 रुपये में खरीद सकेंगे। बता दें कि Samsung Care+ एक तरह का एक्सिडेंटल और लिक्विड डेमेट प्रोटेक्शन प्लान है, जो फोन क्षतिग्रस्त होने पर यूज़र को रिपेयरिंग पर होने वाले खर्चे से बचाता है। यह सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मान्य होगा।
इसके अलावा Galaxy S20 Series के फ़ोन पर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों के लिए भी सैमसंग ने ऑफर्स पेश किया है। इनमें डबल डाटा फायदा और 1 साल की अनलिमिटेड सर्विस आदि फायदे शामिल हैं।


