हम अक्सर देखते है कि अगर किसी को कोई दिक्कत रहती है या हड्डी कमजोर रहती है तो ऐसे में दूध का सेवन करने के लिए आपको सलाह मिली ही होगी। दूध हमारे शरीर को एनर्जी देता है ये हम सभी का मानना है और सही भी है। इसलिए प्रतिदिन दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। वहींं, बहुत से लोग ऐसे होते है जो दूध को रात में पीकर सोना पसंद करते है, वहीं कुछ लोग सुबह के समय नाश्ते में दूध लेना पसंद करते है।
खास बात
कहा जाता है कि रात में दूध का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। आपको बता दे कि रात में हल्का गर्म दूध पीकर सोने से नींद बढ़िया आती है। इससे शरीर को आराम भी मिलता है। आइये हम आपको ये बताते है कि रात में दूध पीने पर आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिेए।
भोजन के तुरंत बाद ना ले दूध
कई लोगों में ऐसी आदत पायी जाती है, जो भोजन के बाद दूध पीते है आपको बता दे कि खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे दूध पचने में समय लगता है और आपको पेट में भारीपन महसूस होता है। वहीं, अगर आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा पेट ही भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आपको परेशान कर सकती हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान जरूरू रखें।
इस समय ना करे सेवन
वहीं, खट्टी या नमकीन चीजों के साथ भी सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले करें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको ऐसे में ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है। वहीं, प्याज और बैंगन खा रहे है तो ऐसे में कभी दूध का सेवन ना करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।



