सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में वैसे तो आदित्य और नेहा की शादी को लेकर काफी हंगामा देखने को मिलता है। मगर इस बार हंगामे की वजह इन दोनों की शादी का विषय नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी है। अब ये तो सब को मालूम है कि शो में आदित्य और नेहा की शादी का भरपूर ड्रामा चल रहा है। तो ऐसे में हिमेश की पत्नी मेहमान बन कर इंडियन आइडल शो में पहुंची और उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया। इसकी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की गई है। गौरतलब है कि इस शो के आने वाले एपिसोड्स में आपको फेस्टिव माहौल देखने को मिलेगा। यानि इस शनिवार और रविवार शो में शादी का माहौल सेलिब्रेट किया जाएगा और सोनिया कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेगी।
इंडियन आइडल शो में पहुंची सोनिया कपूर..
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा शो में आदित्य और नेहा की शादी को लेकर कई रीती रिवाज भी निभाएं जाएंगे। इस खास मौके पर सोनिया कपूर ने सिल्वर रंग का लहंगा पहन रखा है और इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही है। बता दे कि हिमेश जी ने इन खास पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए है और साथ ही मेकर्स का शुक्रिया अदा भी किया है। अब यूँ तो ये सब शो की टीआरपी बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है, लेकिन जिन लोगों को लगता है कि नेहा और आदित्य की शादी सच में होगी, उन्हें हम बता दे कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है।
https://www.instagram.com/p/B8d0bjIjLeo/
https://www.instagram.com/p/B8a5aKqD0To/
https://www.instagram.com/p/B8bEfzaDWIp/
https://www.instagram.com/p/B8dya7Sj7Wq/
https://www.instagram.com/p/B8gblYXj9Av/
https://www.instagram.com/p/B8ibSNiDb28/
इसका मतलब ये है कि शो खत्म होने के बाद ये पूरा ड्रामा भी खत्म हो जाएगा। फ़िलहाल तो इंडियन आइडल शो में पहुंची सोनिया कपूर का खूबसूरत लुक आप यहाँ देख सकते है। इसके साथ ही आपको इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में काफी कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। दोस्तों क्या आप नेहा और आदित्य की शादी का ड्रामा सच में देखना चाहते है या नहीं, इस बारे में हमें अपनी राय देना मत भूलियेगा।


