साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने नए फ़ोन को मार्केट में लांच कर दिया है. यह Galaxy Note 10 का लाइट वर्शन है. इससे कंपनी Galaxy Note 10 Lite के नाम से लांच की है. इसमें खासियत ये है कि इसमें दिए गए फीचर्स Galaxy Note 10 जैसे ही हैं, लेकिन कीमत Note 10 से कम रखी गई है. Note 10 Lite में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ S Pen दिया गया है, ये ठीक वैसा ही है जैसा कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फैबलेट Galaxy Note 10 के साथ दिया था.
अगर हम S pen के फीचर्स की बात करे तो इससे आप अपना वीडियो प्रेजेंटेशन कंट्रोल कर सकते हैं यानी इसे आप रिमोट कंट्रोलर के तौर पर भी यूज कर सकते हैं. इसमें Air Command दिया गया है. सेल्फी या नॉर्मल फोटोज क्लिक करने के लिए भी आप एस पेन का इस्तेमाल थोड़ी दूर से कर सकते हैं. तो चलिए आपको Galaxy Note 10 Lite के बाकि फीचर्स और कीमत के बारे में बता दे.
Galaxy Note 10 Lite Specification
सैमसंग के इस नए फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, इसमें 6.7 इंच Full HD+ डिस्प्ले दी गई है जो OLED है. कंपनी ने इसके लिए Infinity O डिस्प्ले पैनल का यूज किया है. इस स्मार्टफोन में सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 9810 दिया गया है जो 10nm बेस्ड है और ये ऑक्टाकोर है. कंपनी ने इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 1TB तक बढ़ा सकते हैं. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,500mAh की है और फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. ये फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.
अगले महीने लांच होने जा रही सैमसंग की यह धासु मोबाइल सीरीज, 108MP कैमरा से है लैस
Note 10 Lite में Android 10 बेस्ड कंपनी का कस्टम यूजर इंटरफेस दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में AGPS सहित WiFi 802.11/a/v/g/n/ac जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में Type C कनेक्टर और हेडफोन जैक भी दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रिय र कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 12 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. दूसरा वाइड एंगल लेंस है जो 12 मेगापिक्सल का है. तीसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का ही है, लेकिन ये टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कंपनी ने इसको तीन कलर, ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. प्री बुकिंग 21 जनवरी दोपहर 2 बजे से शुरू है. स्मार्टफोन की बिक्री 2 फरवरी को ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी. Galaxy Note 10 Lite की कीमत 38,999 रुपये से शुरू हो रही है. ये कीमत 6GB रैम वेरिएंट के लिए है. 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


