एक मैच जीतने के बाद फिर से मुंबई इंडियंस के हाथों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली हार

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2019 का 21 वां मैच सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लगातार 6 मैच हारने के बाद बेंगलुरु अपने साथ में मैच में जीतकर 2 अंक अर्जित कर पाई थी। मगर आठवें मैच में एक बार फिर से उसे मुंबई इंडियन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की जीत में हार्दिक पांड्या द्वारा आखिर में खेली गई 16 गेंदों पर 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी और क्विंटन डी कॉक की 26 गेंदों पर 40 रन की पारी बहुत काम आई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विराट कोहली केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सातवें ओवर में अच्छी लय पकड़ चुके पार्थिव पटेल भी 20 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोइन अली और एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु की पारी को संभाला और टीम का स्कोर 144 रन तक ले गए। इसके बाद मुंबई के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मोईन अली को आउट किया। अली ने 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से मार्कस स्टोइनिस को भी आउट किया। जो बिना खाता खोलें पवेलियन लौट गए। मगर एबी डिविलियर्स ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी जारी रखा। उन्होंने 51 गेंद पर 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। मुंबई की ओर से लसिथ मलिंगा ने 4 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की और 7 ओवर में 70 रन जोड़ डाले। आठवें ओवर में मोइन अली ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। इसके तुरंत बाद ही रोहित शर्मा 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गये। सूर्यकुमार यादव ने भी 23 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। इसके बाद ईशान किशन ने तेजी से रन बनाते हुए 9 गेंदों पर 21 रन बनाए। आखिर में हार्दिक पांड्या की तेज बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियन को मैच जीता दिया। बेंगलुरु की ओर से यजुवेंद्र चहल और मोहन अली ने दो-दो विकेट लिए।

क्रिकेट और स्पोर्ट्स से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
एक मैच जीतने के बाद फिर से मुंबई इंडियंस के हाथों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली हार
Article Name
एक मैच जीतने के बाद फिर से मुंबई इंडियंस के हाथों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली हार
Description
लगातार 6 मैच हारने के बाद बेंगलुरु अपने साथ में मैच में जीतकर 2 अंक अर्जित कर पाई थी। मगर आठवें मैच में एक बार फिर से उसे मुंबई इंडियन से हार का सामना करना पड़ा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER