IPL 2019 : किसमें कितना दम,सज गया है मंच, निकल पड़ी ‘विराट सेना’, सीएसके से होगा IPL का पहला मैच आज

इंडियन प्रीमियम लीग
इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) 2019 का आगाज होने वाला है। आज यानि 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बीच आईपीएल 2019 का पहला मैच खेला जाएगा। पिछले साल की चैपियन सीएसकेे ( CSK) इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
जहां, एक तरफ सीएसके तीन बार इंडियन प्रीमियम लीग (2010, 2011, 2018) का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, आरसीबी अब भी इसे जीतने में नाकाम रही है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2016, 2011 और 2009 में फाइनल में पहुंच कर हारी है। इसके साथ ही वह 2010 में चौथे और 2015 में तीसरे स्थान पर रही थी।
 वहीँ  मुंबई इंडियंस को लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है. इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की रणनीति तय की. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इस सीजन में वह अपनी टीम के लिए सभी मैचों में पारी की शुरुआत करेंगे. रोहित ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है. लेकिन इस सीजन को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस साल सभी मैचों के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं
 सनराइजर्स हैदराबाद  की टीम बीते साल फाइनल तक पहुंची। टीम के नियमित कप्तान डेविड वॉर्नर को विवादों के चलते लीग से बाहर होना पड़ा। न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टीम की कमान संभाली और टीम को आगे तक लेकर गए। टीम को टूर्नमेंट के फाइनल में चेन्नै सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा।सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि उनकी टीम में स्टार क्रिकेटरों की कमी है। इससे टीम का माहौल बेहतर बनता है। हैदराबाद की टीम हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही है और इस बार भी कुछ बदलने वाला नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हर सत्र में कड़ी मेहनत पर जोर दिया। इस बार भी आइपीएल में यही उनकी सफलता की कुंजी होगी
इंडियन प्रीमियम लीग का आगाज होने से पहले ही कोल्कता को बड़ा झटका लग गया है। आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्टजे कंधे में चोट लग गई है। कंधे की चोट के चलते एनरिच आईपीएल के 12वें संस्करण से बाहर हो गए हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्टजे के हटने से टीम पर काफी प्रभाव पड़ा है, क्योंकि उसके दो खिलाड़ी चोटिल कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी से पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। टीम ने इन दो खिलाड़ियों के स्थान पर तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर और लेग स्पिनर केसी करियप्पा को टीम में शामिल किया था
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अभी तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है। टीम ने 2014 में फाइनल में जगह बनाई थी। पंजाब की टीम की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथों में है। टीम ने बीते साल अच्छी शुरुआत की थी और पहले नौ मैचों में 6 जीते थे लेकिन इसके बाद वह पटरी से उतर गईपंजाब के कोच ने कहा कि इस बार उनके लिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी एक मसला है। इसके बावजूद हमारी टीम पर उतना असर नहीं पड़ेगा। इसका विकल्प हमने तैयार कर रखा है।
उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाड़ी ग्रुप चरण में बाद में आएंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी प्ले ऑफ तक टीम से जुड़ेंगे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड फाइनल भी है तो वहां के भी कुछ प्लेयर इसके बाद ही टीम से जुड़ेंगे। लेकिन हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं। उम्मीद है, यह कोई बड़ी समस्या नहीं बनेगी। इसके अलावा विंडीज के क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और अफगानिस्तान के मुजीब जदरान का भी अपनी-अपनी विश्व कप टीम चुना जाना करीब-करीब तय है तो इनके भी वर्कलोड का ध्यान रखना होगा।

खेल से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
 इंडियन प्रीमियम लीग 2019: किसमें कितना दम,सज गया है मंच,आज पहला मैच- Youth Express
Article Name
इंडियन प्रीमियम लीग 2019: किसमें कितना दम,सज गया है मंच,आज पहला मैच- Youth Express
Description
इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) 2019 का आगाज होने वाला है। आज यानि 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बीच पहला मैच खेला जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Somya Bhardwaj

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER