सलमान खान की गोद में दिखी आयत, बहन अर्पिता ने शेयर की यह क्यूट तस्वीरें

सलमान खान की गोद में

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान के घर में इन दिनों हर तरफ केवल आयत के ही चर्चे हो रहे है। अब जाहिर सी बात है कि सलमान की बहन ने जो तोहफा उन्हें दिया है, वह इतना खूबसूरत है कि उसके चर्चे होना तो लाजिमी है। हालांकि सलमान खान को अपनी भांजी के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है। मगर हाल ही में आयत को सलमान खान की गोद में खेलते हुए देखा गया है। जी हां सलमान खान भी अपनी भांजी को बड़े प्यार से निहार रहे थे। बता दे कि उनकी यह क्यूट तस्वीरें उनकी बहन अर्पिता ने शेयर की है। जो सलमान खान के फैंस को काफी पसंद आ रही है।

सलमान खान की गोद में

सलमान खान की गोद में दिखी आयत.. 

ये तो सब को मालूम ही है कि सलमान बच्चों से कितना प्यार करते है। खास करके जब से आयत आई है तब से वह उसी का जिक्र कर रहे है। सबसे पहले तो उन्होंने बिग बॉस के शो में उसका जिक्र किया था। उसके बाद लास्ट वीकेंड जब दीपिका आई थी, तब उन्होंने आयत का नाम लेकर दीपिका के भी जल्दी माँ बनने की दुआ की थी। जिसके जवाब में दीपिका ने कहा था कि आप पिता क्यों नहीं बन जाते। वही अगर हम सलमान खान और उनकी भांजी की बात करे तो ये दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे है। वैसे इन तस्वीरों में सलमान खान का चेहरा काफी थका हुआ सा भी लग रहा है। जी हां उनकी थकान उनके चेहरे पर साफ दिख रही है।

https://www.instagram.com/p/B7SvMz4JDWu/

शायद इस वजह से क्यूकि सलमान खान एक दिन में काफी सारा काम कर रहे है और ऐसे में उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाता। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि तस्वीरें शेयर करते समय अर्पिता ने अपने भाई के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। जी हां अर्पिता ने लिखा है कि जब तक आप मेरे साथ है मैं एकदम सुरक्षित हूँ और अब यही सुरक्षा भरे हाथ आयत को भी मिल गए है। इन हाथों को भगवान् ने भेजा है। फ़िलहाल तो सलमान खान की गोद में पड़ी आयत काफी क्यूट लग रही है और मामा भांजी की यह तस्वीर आप खुद यहाँ देख सकते है।
Summary
सलमान खान की गोद में दिखी आयत, बहन अर्पिता ने शेयर की यह क्यूट तस्वीरें  Youth Express
Article Name
सलमान खान की गोद में दिखी आयत, बहन अर्पिता ने शेयर की यह क्यूट तस्वीरें Youth Express
Description
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान के घर में इन दिनों हर तरफ केवल आयत के ही चर्चे हो रहे है। अब जाहिर सी बात है कि सलमान की बहन ने जो तोहफा उन्हें दिया है, वह इतना खूबसूरत है कि उसके चर्चे होना तो लाजिमी है। हालांकि सलमान खान को अपनी भांजी के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिलता है। मगर हाल ही में आयत को सलमान खान की गोद में खेलते हुए देखा गया है। जी हां सलमान खान भी अपनी भांजी को बड़े प्यार से निहार रहे थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER