इस बात को सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी करने से पहले एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। इनके रिश्ते की जब शुरुआत हुई थी तब पॉप्युलैरिटी, काम और कमाई के मामले में दीपिका रणवीर से काफी आगे थीं। रिलेशनशिप के इस फेज के बारे में एक्ट्रेस ने हाल ही में दिल की बात शेयर की।
जयपुर में हुए एक इवेंट में उन्होनें अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होनें रणवीर से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो उन्हें सपोर्ट करने के साथ ही उनके काम का सम्मान करते हैं। दीपिका ने बताया कि आज रणवीर की जो सक्सेस है और वो जो कमाई करते हैं वो 7 साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है।
उस समय दीपिका के पास न सिर्फ रणवीर से ज्यादा काम था बल्कि वो पैसे भी ज्यादा कमाती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि वो इतनी बिजी हो जाती थीं कि वो घर तक नहीं आ पाती थीं लेकिन कुछ भी उनके औऱ रणवीर के रिश्ते के बीच में नहीं आ सका। इस बात ने उन्हें अलग अनुभव करवाया और उन्होनें रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म छपाक में नज़र आएंगी जो 10 जनवरी को रिलीज होगी। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है।
फिल्म 83 में एक बार फिर साथ नज़र आएंगे ये एक्टर्स

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

