64MP कैमरा के साथ इस दिन लांच होगा Redmi Note 8 Pro

Redmi Note 8 Pro

Xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपने पैर जमा लिए है. हाल ही में रेडमी नोट 7 प्रो  मार्केट में छाया रहा, अब Redmi 8 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। अब MI ने बताया कि वो 16 अक्टूबर को 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा से लैस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगा। इस फोन का नाम Redmi Note 8 Pro होगा। इस फोन को अगस्त महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप और Mediatek helio G90T प्रोसेसर से लैस होगा।

Redmi Note 8 Pro की डिटेल्स

MI का यह पहला फ़ोन होगा जिसमें 64 MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें Samsung का GW1 सेंसर दिया गया है। इसे भारतीय मार्केट में Realme XT से कड़ी टक्कर मिलेगी। आपको बता दें कि Realme XT को भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 8 Pro को चीन में 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में भारत में इस फोन को इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किए जाने की संभावना है   चलिए आपको फ़ोन के संभावित फीचर बता दे-

mi Note 8 Pro फीचर ?

इस फ़ोन में 6.53 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.94 करीब फीसद होगा। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 पैनल दिया जा सकता है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हेलियो G90T प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकती है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी जाने की संभावना है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

इसमें सबसे आकर्षण की बात है इसका कैमरा, Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल है। यह Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर के साथ आत है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हो सकता है.

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
64MP कैमरा के साथ इस दिन लांच होगा Redmi Note 8 Pro-Youth Express
Article Name
64MP कैमरा के साथ इस दिन लांच होगा Redmi Note 8 Pro-Youth Express
Description
xiaomi ने भारतीय मार्केट में अपने पैर जमा लिए है. अक्टूबर में 64 MP क्वाड कैमरा से लैस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगा। इस फोन का नाम Redmi Note 8 Pro होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER