भारत को मिला पहला राफेल विमान, इससे जुड़ी कुछ रोचक और अहम् जानकारियां

राफेल विमान

लम्बे समय तक भारत की राजनीति में हलचल मचाने वाला शक्तिशाली लड़ाकू विमान ‘राफेल’ भारत को  औपचारिक तौर पर मिल गया. फ्रांस के बोर्डो में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस विमान का पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ पूजन किया. उन्होंने विमान के ऊपर ‘ॐ ‘ लिख और उसके बाद कलावा बांधा. कलावा बांधने के नारियल भी रखा गया और नए राफेल के पहियों के नीचे ‘नींबू’ रखे गए. फ्रांस के  मेरिनेक एयरबेस पर भारतीय परम्परा के इन क्रिया कलापों को देखकर हर एक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया.

Image result for rafale with om

रक्षामंत्री ने राफेल का पूजन करने से पहले एक संक्षिप्त सम्बोधन भी दिया, जिसमे उन्होंने इस पल को भारत के लिए गर्व का पल बताया. सम्बोधित करते हुए कहा ” भारतीय वायुसेना दुनिया की  चौथे नंबर की सबसे शक्तिशाली वायुसेना है . मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आज भारतीय वायुसेना के पहले राफेल में मुझे उड़ान भरने का अवसर मिल रहा है. अधिक ख़ुशी की बात ये है कि हमें तय समय पर राफेल विमान भारत मिल रहा है. औरपचारिक तौर पर पहला राफेल विमान भारत को मिल चुका है, अगले दो साल में 36  राफेल विमान और भारत को मिलेंगे.

इतने चर्चा में रहने के कारण इसका नाम सुनते ही हनारे दिमाग में कई प्रकार के सवाल उठते हैं. जैसे राफेल विमान में क्या विवाद है? यह कहाँ पर बनाया गया है? इस विमान में विशेष बात क्या है? हमारे देश को किस तरीके से लाभ मिलेगा? आदि, आदि. तो हम आपको राफेल विमान से जुडी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे.

 

राफेल से जुड़े कुछ रोचक और अहम् जानकारियां

  • 3 साल पहले भारत ने फ़्रांस के साथ किया था 36 rafale खरीदने का सौदा
  • 59 हजार करोड़ रूपए में किया गया है फ़्रांस के साथ सौदा
  • 4.5 जनरेशन एयरक्राफ्ट है राफेल
  • इंडिया के ज्यादातर एयरक्राफ्ट 3 और 4 जनरेशन का हैं.
  • भारत फ्रांस, मिस्र और क़तर के बाद चौथा देश है जिसके पास Rafel होगा.
  • राफेल की पहली खेप मई 2020 में भारत आएगी.
  • सभी 36 राफेल को भारत डिलीवर होने के लिए सितंबर 2022 तक की डेडलाइन निर्धारित की गयी है.
  • राफेल लड़ाकू विमान का पहला बेड़ा अम्बाला एयरबेस पर तैनात होगा, जिसमे 18 राफेल शामिल होंगे.
  • 18 राफेल विमानों का दूसरा बेड़ा अरुणाचल प्रदेश में तैनात होगा.
  • यह राफेल कई महत्वपूर्ण तकनीकों से युक्त है, जैसे इसमें चेतावनी लेने वाला राडार लगा हुआ है.
  • इसमें 10 घंटे की फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग की जा सकती है. इसके अलावा इसमें इंफ़्रा रेड सर्च, ट्रैकिंग सिस्टम, लो बैंड जैमर्स लगे हुए हैं.
  • भारत के लिए आने वाले शक्तिशाली राफेल में राजनाथ सिंह ने पहली उड़ान भरी, जो 35 मिनट के लिए थी.
  • राफेल विमान युद्ध के समय 36000 फिट की ऊंचाई तक जा सकता है.
  • इस डील के तहत खरीदे जाने वाले एक राफेल की कीमत लगभग 1600 करोड़ है.
  • यह विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है तथा अत्याधुनिक हथियारों से लैस है.
  • इसमें हवा से ज़मीन पे मारने वाली स्कैल्प मिसाइल है जिसकी रेंज 300 किलोमीटर है.
  • राफेल की अधिकतम स्पीड 2,222 किलोमीटर प्रति घंटा है.
  • इसकी मारक क्षमता 3700 km तक है.
  • यह 24,500 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम है .
  • 4.5 जनरेशन के डबल इंजन से लैस है .
  • कुल विमानों में से 75% विमान आपरेशन के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.
  • भारत को मिलने वालों में 28 विमान सिंगल सीटर होंगे जबकि 8 विमान डबल सीटर होंगे.  अभी भारत डिलीवर होने से पहले भारत के वायुसेना के

Rajeshwar Singh

Learn More →

One thought on “भारत को मिला पहला राफेल विमान, इससे जुड़ी कुछ रोचक और अहम् जानकारियां”

  1. Nishant bansal October 10, 2019 at 7:22 AM

    Thanks for the knowledge..👌👌

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER