चीनी कंपनी शिओमी मार्केट में नए Redmi 8 स्मार्टफोन से जुडी जानकारी को साझा किया है। यह जानकारी इसके लांच डेट को लेकर है। कंपनी ने Redmi 8 की लॉन्च के बारे में बताया है की बजट रेंज स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फोन को लॉन्च डेट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही जानकारी दी गई है कि इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। फोन का डिस्प्ले मल्टीटास्किंग में सक्षम है। साथ ही बता दे की वहीं अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार रेडमी 8 ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक्सक्लूसिव तोर पर उपलब्ध होगा। चलिए आपको इससे जुड़ी और भी बातों से इत्तेफाक करवाते है।
वैसे Flipkart के टीजर पेज से स्पष्ट हो गया है कि Redmi 8 एक्सक्लूसिव Flipkart पर ही उपलब्ध होगा। टीजर पेज में दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही फोन में बड़ी बैटरी और Aura mirror डिजाइन का उपयोग किया जाएगा।
Redmi 8 के फीचर और कीमत
आपको बता दे की अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार Redmi 8 में 6.2 इंच का HD+ 2.5D curved glass dot-notch डिस्प्ले दिया गया है। ये फोन HD+ 2.5D curved glass dot-notch चिपसेट पर पेश होगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी हो सकती है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये फोन Android 9 Pie पर चलेगा । इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 2GB + 16GB, 3GB + 32GB, 4GB + 64GB स्टोरेज शामिल हैं। साथ ही यह फोन Splash resistant होगा, जो कि हल्की पानी की बूंदों से फोन को बचाता है।
हालांकि अभी तक इस फोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन Flipkart लिस्टिंग और कंपनी की साइट पर Notify Me का ऑप्शन मौजूद है। जो कि अपकमिंग फोन के लॉन्च से जुड़ा अलर्ट आपको देगा।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर।


