Realme कंपनी आने वाले नए साल में नया स्मार्टफोन लांच करने जा रहा है. यह फ़ोन कंपनी 5g टेक्नोलॉजी के साथ हैवी डाटा स्टोरेज के लिए 256 Gb का इंटरनल स्टोरज से लैस होगा। रियलमी कंपनी अपने इस अपकमिंग फ़ोन का टीज़र काफी लंबे समय से जारी किया हैं। कंपनी ने अपना वादा निभाते हुए लॉन्च की तारीख का खुलासा मंगलवार को कर दिया। रियलमी का यह नया फ़ोन Realme X50 5G नए साल 2020 में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी ने पहले ही इस फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन को बताया था. तो चलिए आपको इस नए रियलमी एक्स50 5जी स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लॉस स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी बता दे.
कंपनी ने अपने इस Realme X50 5G स्मार्टफोन की लॉच डेट की जानकारी चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर साझा की है. बतया है की यह 7 जनवरी 2020 को लांच किया जाएगा। वही वीबो एक अलग पोस्ट में फ़ोन के स्पेसिफिकेशन को बताया गया है, और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की गयी है.
Realme X50 5G Specification
Realme के इस अपकमिंग फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, मिली गयी जानकारी के अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, एड्रेनो 620 जीपीयू और 5G SA/ NSA मॉडम होगा। वीबो की पोस्ट में बताया गया है कि फोन फाइव-डाइमेंशन हीट डिसीपेशन सिस्टम के साथ आएगा।
साथ ही इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होने का पता चला है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक से बैटरी को 70 फीसदी चार्ज करने में 30 मिनट का वक्त लगेगा। इसका मतलब है कि आप फोन को एक घंटे से कम में फुलचार्ज होने की उम्मीद कर सकते हैं।
वही, पुराने रिपोर्ट के अनुसार Realme X50 5G में, 6.44 इंच के एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 8 जीबी तक रैम, 4,500 एमएएच बैटरी, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे होंगे। यहां 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर हो सकता है। इसके साथ Realme मार्केट में Realme X50 Youth Edition को भी मार्केट में उतार सकती है।
Realme X50 5G के बाकि फीचर्स की बात करे तो इसमें, accelerometer, ambient light sensor, compass/ magnetometer, gyroscope, proximity sensor, और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। वही, आने वाले Realme X50 Youth Edition में फेस अनलॉक होने की सम्भवना है.
https://www.youtube.com/watch?v=ZyejyaQ8-Bs
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर.


