बेस्ट साउंड क्वालिटी के साथ Realme का नया बजट एयरबड्स किया लांच- जाने कीमत

Realme Buds Air

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने अपने पहले  ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Air को  भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए प्रोडक्ट को Realme X2 के साथ लॉन्च दिल्ली  इवेंट के दौरान लांच किया है. लुक की बात करे तो ये काफी हद  Apple Air buds  जैसा लगता है। रियलमी का दावा है कि Realme Buds Air सिंगल चार्ज में 17 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगा। बता दें कि यह बैकअप ईयरबड्स के लिए दिए गए वायरलेस चार्जिंग केस में मौज़ूद एक्सट्रा चार्ज के ज़रिए मिलेगा। तो चलिए आपको इस इयर बड्स के प्राइज और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता दे.

 

Realme Buds Air

Realme Buds Air prize : कीमत

भारत में एअर बड्स की कीमत 3,999 रूपए रखी गयी है. कंपनी  पहेली सेल लांच के दिन 17 दिसंबर को कि थी अगर आप इस दिन नहीं खरीद पाए है तो परेशन होने की ज़रूरत  नहीं। दूसरी सेल 23 दिसंबर को होगी। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को यलो, ब्लैक और व्हाइट रंग में उतारा है। Realme Buds Air को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर बेचा जाएगा।

बता दे इस कीमत में रियलमी बड्स एयर मार्केट में मौज़ूद Leaf Pods और Noise Shots X3 को चुनौती देगा।

फीचर्स:

अब बात अगर इसके खास फीचर्स की करे तो बेस्ट बास 12 एमएम बास बूस्ट ड्राइवर के साथ आता है। इसमें मल्टी-लेयर कंपोजिट डायफग्राम है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए इनवायरमेंट नॉयज़ कैंसिलेशन सपोर्ट है। ईयरबड्स डुअल चैनल ट्रांसमिशन को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने अलग से गेमिंग मोड भी दिया है।

Realme Buds Air वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है। बड्स एयर के साथ दिया गया चार्जिंग केस वायरलेस चार्जिंग के साथ काम करता है। आप चाहें तो केबल के ज़रिए भी इसे चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रियलमी का दावा है कि बड्स एयर 17 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगा। इसमें चार्जिंग केस से मिलने वाला एक्सट्रा बैकअप भी शामिल है। एक्सट्रा चार्ज के बिना म्यूजिक प्लेबैक सिर्फ 3 घंटे तक चलेगा। चार्जिंग केस ची वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसके अतिरिक्त Realme Buds Air में ऑटो-कनेक्शन सपोर्ट, इन-ईयर डिटेक्शन, दो माइक्रोफोन्स, गूगल असिस्टेंट इंटिग्रेशन और टच कंट्रोल है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 है। एक ईयरबड का वज़न 4.16 ग्राम है, जबकि चार्ज केस 42.3 ग्राम का है।

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
बेस्ट साउंड क्वालिटी के साथ नया बजट Realme Buds Air लांच-Youth Express
Article Name
बेस्ट साउंड क्वालिटी के साथ नया बजट Realme Buds Air लांच-Youth Express
Description
Realme Buds Air को  भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें बेस्ट बास 12 एमएम बास बूस्ट ड्राइवर के साथ आता है। साथ ही 17 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देगा। ... पढ़े
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER