RCB VS MI आईपीएल 2020 में आज आमने सामने होंगे विराट और रोहित

RCB VS MI आज आईपीएल 2020 में आमने आमने-सामने होंगे विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस। एक और जहां पिछले मैच में बेंगलुरु को करारी हार मिली है वहीं मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच जीता है। विराट कोहली की टीम में हार के बावजूद बदलाव की संभावना कम ही है। आइए जानते हैं उनके रणनीति और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बारे में

RCB VS MI

 

RCB VS MI ; बैंगलोर ने पिछले मैच में प्रशंसकों को किया था निराश

 

 

पिछले मैच की बात करे तो बैंगलोर की बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही थी। मुंबई के खिलाफ फिंच और देवदत्त अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे तो अब तक कुछ खास नहीं कर पाए। कप्तान विराट कोहली को भी रन बनाने होंगे। उनका बल्ला भी अभी तक खामोश रहा है। डिविलियर्स अकेले ही अब तक लड़ते नजर आए हैं उनको मिलिड आर्डर में किसी का साथ चाहिए। शिमम दूबे और जोश फिलिप को रन बनाना होगा।

 

 

गेंदबाज़ी में धार की कमी नजर आ रही अभी तक

 

विराट के तेज गेंदबाज अभी तक कुछ खाश नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर मैच जितना है तो तेज गेंदबाज को भी फॉर्म में आना जरूरी है। गेंदबाजी में डेल स्टेन, उमेश यादव और नवदीप सैनी को शुरुआती विकेट हासिल करना होगा। स्पिनर में युजवेंद्रा चहल काफी अच्छा कर रहे हैं। उनको स्पिन जोड़ीदार के तौर पर सुंदर का साथ मिलेगा।

 

 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फॉर्म में

 

मुंबई की सलामी जोड़ी क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा फॉर्म में हैं। सूर्यकुमार यादव भी पिछले मैच में अच्छा खेल दिखा चुके हैं। सौरभ तिवारी ने अभी तक बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन वह टीम को संभालने में कामयाब रहे हैं। निचले क्रम में पांड्या बंधुओं का बल्ला खामोश ही है और कीरोन पोलार्ड अभी तक शांत रहे हैं।

 

 

 

टीमें  RCB VS MI –

 

आरसीबी :

विराट कोहली (कप्तान) आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्रा सिंह चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मुहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जांपा, केन रिचर्डसन।

 

मुंबई इंडियंस :

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

 

नंबर गेम :

 

– 25 मुकाबले अब तक दोनों टीम के बीच हुए। आरसीबी ने नौ और मुंबई ने 16 मुकाबले जीते हैं।

 

– 5427 रन सबसे ज्यादा आइपीएल में बनाने वाले खिलाड़ी हैं विराट कोहली।

 

– 10 रनों की जरूरत है रोहित को आइपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER