आज से टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय शो शुरू हो रहा केबीसी, घर बैठे जीत सकते है लाखों रुपये

आज से टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय शो शुरू हो रहा केबीसी,

टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय कहा जाने वाला क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 12 वां सीजन का आगाज होने वाला है। 28 सितंबर यानी आज से फिल्म जगत के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आपको टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगे और हॉट सीट पर बैठे लोगों से सवाल भी पूछेंगे। जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स सवालों को जवाब देते जाएंगे, वैसे-वैसे वो लाखों-करोड़ों रुपये जीतते भी जाएंगे। लेकिन क्या आपको यह पता है कि, अगर आप केबीसी की हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाए हैं तो आप अपने घर बैठे भी केबीसी खेल सकते हैं। खास बात ये है कि आप सिर्फ खेल ही नहीं सकते हैं, बल्कि घर बैठे लाखों रुपये जीत भी सकते हैं।

इस एप्लीकेशन के जरिये खेल सकते है गेम

दरअसल, सोनीलिव ने केबीसी प्ले अलॉन्ग में हर दिन 10 लखपति की शुरुआत की है। इसमें आप सोनीलिव एप्लीकेशन के जरिए आप मोबाइल पर गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

हर रोज चुनी जाएगी एक विजेता टीम

इस बार खास बात ये है कि आप अकेले की बजाय टीम बनाकर भी खेल सकते हैं, इसके लिए आप अपने दोस्तों, फैमिली मेंबर को इनवाइट करके अपनी टीम बना सकते हैं। इसमें टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा। इस बार हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा और उन्हें एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

जीतने वालो को ये मिल सकते है इनाम

इतना ही नहीं यूजर किसी को रेफर करके और इनवाइट करके भी अपनी पॉइंट्स बढ़ा सकता है, जिससे उन्हें सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल सकता है। साथ ही जीतने वाले लोगों को कार, टीवी, मोबाइल फोन और ब्लूटूथ स्पीकर के साथ कई गिफ्ट कार्ड भी मिलेंगे। आप सोमवार के दिन रात 9 बजे शो शुरू होने के साथ ही खेल की शुरूआत कर सकते है।

Summary
आज से टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय शो शुरू हो रहा केबीसी, घर बैठे जीत सकते है लाखों रुपये
Article Name
आज से टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय शो शुरू हो रहा केबीसी, घर बैठे जीत सकते है लाखों रुपये
Description
टीवी स्क्रीन का सबसे लोकप्रिय कहा जाने वाला क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 12 वां सीजन का आगाज होने वाला है। 28 सितंबर यानी आज से फिल्म जगत के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आपको टीवी स्क्रीन पर नजर आएंगे और हॉट सीट पर बैठे लोगों से सवाल भी पूछेंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER