राणा दग्गुपती साथ नाम जोड़े जाने पर, ये क्या बोलीं रकुलप्रीत

रकुलप्रीत

टॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद अब एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब होती नज़र आ रहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रकुलप्रीत से, उनका नाम एक्टर राणा दग्गुपती के साथ जोड़े जाने पर सवाल किया गया। जिसपे एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे जवाब दिए। रकुल ने कहा कि ये महज़ अफवाहें है। इन बातों में कोई दम नहीं है। साथ ही रकुल ने ये भी कहा कि वो सिंगल है और मिंगल होने के लिए तैयार भी है।

रकुलप्रीत की  हाल ही रिलीज फिल्म मरजावां

वहीं अगर रकुलप्रीत की फिल्मों कि बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म मारजावां रिलीज की गई है। जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख मुख्य किरदार में थे। फिल्म मरजावां कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई पर इस फिल्म में रकुल के लुक और उनके किरदार कि काफी तारीफ की जा रही है।

रकुलप्रीत के आनी वाली फिल्मों की बात करें तो वो बहुत जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ स्लिवर स्क्रिन पर नज़र आने वाली है।

रकुलप्रीत

ये फिल्म एक रोमेंटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें पहली बार रकुलप्रीत के साथ अर्जुन कपूर नज़र आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म कि ज्यादातर शूटिंग पंजाब और लॉस एंजेलेस में होगी। इस फिल्म कि कहानी अनुजा चौहान, अमितोष नागपाल और नायर ने मिलकर लिखी हैं। रकुल ने बताया कि वो इसी महीने के अंत तक इस फिल्म कि शूटिंग शूरू कर सकती हैं और अपनी इस फिल्म को लेकर रकुल कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड है।

रकुल ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा की, “यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें दो किरदारों की कहानी को दिखाया गया है, जिनमें एक भारतीय है और दूसरा पाकिस्तानी है। तो, यह एक सीमा पार की कहानी है।”                                                                                          रकुल ने कहा, “हमनें फिल्म कि रीडिंग सेशन शूरू कर दी है। मुझे आशा है कि फिल्म का अनुभव मजेदार होगा।”

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
राणा दग्गुपती साथ नाम जोड़े जाने पर ये क्या बोलीं रकुलप्रीत- youth express
Article Name
राणा दग्गुपती साथ नाम जोड़े जाने पर ये क्या बोलीं रकुलप्रीत- youth express
Description
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रकुलप्रीत से, उनका नाम एक्टर राणा दग्गुपती के साथ जोड़े जाने पर सवाल किया गया। जिसपे एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे जवाब दिएं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER