विवेक ओबेरॉय ने आखिरकार अपने ट्वीट को लेकर मांगी माफी!

विवेक ओबेरॉय

प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबरॉय इन दिनों बढ़ती न मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। या यूं कहें कि उन्होंने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है और अब इस गलती के लिए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल विवेक ओबेरॉय ने अपने पुराने दुश्मन अभिनेता सलमान खान से एक बार फिर पंगा लिया और इस पंगे का उन्हें करारा जवाब मिला है।

इन दिनों विवेक ओबेरॉय लगातार संकटों के बवंडर से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। कभी वह ट्वीट करके मजा लेते हैं कभी लोगों का गुस्सा झेलते हैं तो कभी खुद माफी मांगते हुए नजर आते हैं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ट्वीट कर‌ महिलाओं से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि अगर किसी भी महिला को मेरा उस मीम्स पर जवाब देने से अपमान हुआ है तो उसके लिए वह माफी मांगते है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्होने वह ट्वीट डिलिट कर दिया है।‌ दरअसल, विवेक ओबरॉय ने जिस ‘मीम’ को साझा किया वह तीन हिस्सों, ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा है।

ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही हैं, एग्जिट पोल में विवेक ओबरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और अराध्या के साथ नजर आ रही हैं। इस मीम का मजाक बनाते हुए विवेक ओबरॉय हंसते हुए नजर आए थे। जिसके बाद एक एक करके उनके फैंस के साथ साथ पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री भी उनके खिलाफ हो गया था। अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ साथ डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालिवाल सहित कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

विवेक ओबरॉय के इस मीम पर अभी तक सलमान खान का कोई भी जवाब नहीं आया है लेकिन, यह देखना बेहद ही दिलचस्प होने वाला है कि सलमान खान इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER