राजू श्रीवास्तव की हालत में हो रहा सुधार, इन्होंने दी जानकारी

राजू श्रीवास्तव की हालत में हो रहा सुधार, इन्होंने दी जानकारी

टेलीवीजन के स्टार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव करीब 2 हफ्ते से जिंदगी और मौत के बीज जूझ रहे हैं। जहां राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में काफी जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार राजू की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन उसके बाद भी राजू श्रीवास्तव को होश नहीं आ रहा है। जिसको देखते हुए मेडिकल टीमें 24 घंटे देखरेख कर रही हैं। बता दें कि राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य भी अस्पताल में इस समय मौजूद हैं।

बेहोश की स्थिती में है राजू

वहीं, इस समय राजू श्रीवास्तव की तबीयत में काफी समय से सुधार नहीं हुआ था। हालांकि, लगातार उनकी हालत की जानकारी सामने आ रही है। जहां हाल ही में एक्टर शेखर सुमन ने परिवार से बातचीत कर राजू की तबीयत के बारे में जानकारी दी है “आज की पारिवारिक जानकारी राजू की स्थिति के बारे में। हालांकि, राजू के अंग हिल रहे हैं लेकिन वह अभी बेहोश स्थिती में है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। महादेव की कृपा से, हर हर महादेव।”

डाक्टरों की टीम लगातार कर रही देखरेख

जानकारी के लिए बता दें कि राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां राजू के प्रशंसक उनके लिए दुआ करते हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि वह ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी देखभाल में लगी हुई है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER