बहुत से लोग ऐसे होते है जिन्हें अक्सर बरसात के मौसम में कहीं घर से बाहर घूमने का मन करता है। तो ऐसे में अगर आप भी सितंबर महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। सितंबर एक बहुत ही सुखद महीना है। इस मौसम में कभी धूप तो कभी छायादार रहती है। जहां मौसम भी इस समय सुहावना बना रहता है।
खास बात
जहां साथ ही बारिश के कारण चारों ओर हरियाली फैल गई है। वातावरण में ताजगी बनी रहती है। लोग इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए हिल स्टेशनों समेत खूबसूरत जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते है। देश भर में कई खूबसूरत जगहें हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और खूबियों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। आइये जानते है इनके बारे में।
सुंदर जगह शिमला
बता दें कि सितंबर के महीने में शिमला का मौसम बहुत सुहावना होता है। यह महीना न ज्यादा गर्म होता है और न ज्यादा ठंडा। इसके लिए सितंबर में बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला आते हैं। यहां आप काली बाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर, संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में देवताओं के दर्शन कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद ले सकते हैं। वहीं दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आप मॉल और प्रॉस्पेक्ट हिल का मजा उठा सकते है।
शिलांग हिल स्टेशन
दूसरे नंबर पर बात करें मेघालय की राजधानी शिलांग जो सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां बरसात के दिनों में शिलांग की खूबसूरती और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना होता है। सितंबर में हॉलिडे सेलिब्रेशन के लिए आप अपने दोस्तों के साथ शिलांग जाकर लुत्फ उठा सकते हैं। शिलांग पीक, कैलोंग रॉक, उमियाम और जकारम की यात्रा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इसके अलावा महादेवखोला मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए यहां आप जा सकते हैं।