मर्सिडीज बेंज ने लॉन्च की AMG EQS 53 इलेक्ट्रानिक कार, ये है कीमत

मर्सिडीज बेंज ने लॉन्च की AMG EQS 53 इलेक्ट्रानिक कार, ये है कीमत

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बुद्धवार के दिन अपनी नई इलेक्ट्रानिक कार AMG EQS 53 को आखिरकार लॉन्च कर दिया। बता दें कि इस इलेक्ट्रानिक कार की कीमत के साथ यह भारत की सबसे महंगी और ज्यादा रेंज देने वाली ईवी बन गई है। वहीं, इस मर्सिडीज में सिंगल चार्ज पर 529 – 586 km की रेंज मिल पाएगी।

ये है टॉप स्पीड

वहीं, कार की टॉप स्पीड की बात करें तो 250 किमी प्रति घंटा की है और यह सिर्फ 3.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जहां इस कार को पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। यह अब EQC के बाद भारत में मर्सिडीज की दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश है। जबकि EQS 580 को इस साल के आखिर में CKD (कंप्लीट नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। EQS फ्लैगशिप S-क्लास सेडान बेस्ड कार है।

खास बात

इस कार में फ्रंट बोनट विंग्स को ओवरलैप करता है। जिसमें मिलता है AMG स्पेसिफिक ब्लैक पैनल ग्रिल पर वर्टिकल स्ट्रट्स, ग्लॉस ट्रिम के साथ हाई ग्लॉस ब्लैक में फ्रंट स्प्लिटर। साथ ही डिजिटल LED हेड लाइट, कम रोलिंग रेजिस्टेंस के साथ 21-इंच अलॉय व्हील्स भी शामिल किया गया है। इसके डूर फ्लश फीचर के साथ मिलते हैं। जो हैंडल छूने पर बाहर निकलते हैं। 3D हेलिक्स डिजाइन में LED लैंप के साथ फ्लश टेल गेट, टेलगेट पर स्टार बैज जैसी चीजें इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं।

फीचर्स

हालांकि, मर्सिडीज AMG EQS 53 के केबिन का सबसे बड़ा अट्रेक्शन गोरिल्ला ग्लास के साथ 56-इंच का MBQX है। इसमें 3D मैप्स, इन-कार गेमिंग फंक्शनलिटी, कैमरों से फीड और बहुत से फीचर्स मिलते हैं। ये सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काम सकेगे। क्योंकि यह एक AMG है। इसलिए मॉडल को फ्लैट बॉटम के साथ AMG-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, नप्पा लेदर सीट्स, MBUX रियर सीट टैबलेट, HEPA फिल्टर के साथ एनर्जाइजिंग एयर कंट्रोल प्लस, 15 स्पीकर और 710 वाट के साथ बर्मेस्टर 3D सराउंड सिस्टम, एक्टिव एम्बिएंट लाइटिंग के साथ और भी ढ़ेर सारे फीचर्स भी इस कार में शामिल किए गए है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER