मुंबई ने अब तक जीते केवल 3 मैच
वहीं, इस सीजन की बात करें तो दिल्ली टीम ने अब तक 13 मैच खेले है। जिसमें से 7 मैच में जीत हासिल की है और आज के मुकाबले की बात करें तो दिल्ली आज प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएगा। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 13 मैच खेले है। जिसमें केवल 3 मैच ही जीते है। जानकारी के लिेए बता दे की मुंबई अब तक आईपीएल में पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। जहां इस सीजन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से रेस से बाहर हो गई है।
खास बात
इस बार सीजन में मुंबई में टीम का खराब प्रदर्शन रहा है। जहां मुंबई की टीम केवल 3 मैच ही जीत पाई है।
ये हो सकती दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
कप्तान ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ/सरफ़राज़ खान, मिचेल मार्श, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।
ये हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन
कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मयंक मारकंडे।