इस समय स्मार्टफोन का युग बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में आज की जेनरेशन स्मार्टफोन में नए प्रोसेसर का उपयोग ज्यादा करना चाह रही है। क्यों कि मोबाइल में नए प्रोसेसर होने से मोबाइल तेज चलता है। तो इन्हीं सबको देखते हुए मोबाइल प्रोसेसर क्वालकॉम ने दो नए प्रोसेसर को आखिरकार लॉन्च कर दिए हैं।
कुछ ही स्मार्टफोन में होंगें शामिल
बता दें कि नई जनरेशन के प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 और स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 1 से पर्दा उठा दिया है। स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 का अपग्रेड वर्जन है। जबकि स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 1 प्रोसेसर Snapdragon 778G का अपग्रेड वर्जन है। ये प्रोसेसर कुछ खास एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ही शामिल किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 प्रोसेसर फ्लैगशिप स्तर के स्मार्टफोन में दिया जाएगा और स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 1 प्रोसेसर मिड-रेंज स्मार्टफोन में शामिल किया जाएगा।
कंपनी के उपाध्यक्ष ने कही ये बात
दरअसल, क्वालकॉम के उपाध्यक्ष माइक रॉबर्ट्स ने बताया कि स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 का मकसद यूजर्स को तीव्र और सरल गति प्रदान करना है। वे बताते है कि स्मार्टफोन की दुनिया में 31 फीसदी बाजार पर प्रीमियम स्मार्टफोन का कब्जा है और अगले पांच साल में यह 35 प्रतिशत हो जाना चाहिए।
खास बात
उन्होंने कहा कि क्वालकॉम को भी उम्मीद है कि सभी स्मार्टफोन राजस्व का 75 प्रतिशत उस प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट से आएगा। जिसकी कीमत 500 डॉलर से अधिक है। क्वालकॉम का अनुमान है कि 200 अरब डॉलर के गेमिंग बाजार का लगभग आधा हिस्सा मोबाइल गेमिंग से उतरेगा।
ये नए ब्रांड के मोबाइल में आएंगे प्रोसेसर
क्वालकॉम के अनुसार, स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 प्रोसेसर की सुविधा आसुस रोग ब्लैक शार्क, ऑनर आईक्यू, लेनोवो, मोटोरोला, नुबिया, वनप्लस, ओप्पो, OSOM, रियलमी, रेडमैजिक, रेडमी, वीवो, शाओमी और ZTE ब्रांड ने नए फोन में दी जा सकती है। ऑनर, ओप्पो और शाओमी के फोन में दूसरी तिमाही में स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 1 प्रोसेसर शामिल किया जाएगा।