आईपीएल के इस सीजन रविवार के दिन अंतिम लीग खेली गई। जहां आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जहां अंतिम लीग में मुकाबले के दौरान पंजाब का प्रदर्शन अच्छा रहा। जिसे पंजाब ने हैदराबाद को पांच विकेट से मात दी। जहां पहली पारी में हैदराबाद ने बल्लेबाजी की और पंजाब के सामने करीब 157 रनों का लक्ष्य रखा।
पंजाब ने 16 ही ओवर में हासिल कर लिया लक्ष्य
वहीं, दूसरी पारी में खेलने उतरी पंजाब ने 16 वें ओवर में ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस दौरान पंजाब के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा 22 गेंद में नाबाद 49 रनों की पारी खेली। इस दौरान इंनिंग में लिविंगस्टोन ने अपने बल्ले से 2 चौके और करीब 5 छक्के जड़े। वहीं, हैदराबाद के फजलहक फारूकी के खाते में सबसे ज्यादा 2 विकेट आए। वहीं, यह मुकाबला पूरा होने के बाद अब जो भी टीमें बची है वह अब प्लेऑफ में टकराएंगी।
पहला क्वालीफायर होगा इनके बीच
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर का मुकाबला राजस्थान और गुजरात के बीच होगा। दरअसल, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम इस समय अंक तालिका में नंबर एक पर आ गई है। जहां पहला क्वालीफायर मुकाबला 24 मई के दिन को खेला जाएगा। वहीं, 25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में बैंगलोर का मुकाबला लखनऊ के साथ होगा।
ये रही थी सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, निकोलस पूरन,वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम,फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, रोमारियो शेफर्ड, जे सुचित।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, प्रेरक मांकड़, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस।