बॉलीवु़ड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची दार्जिलिंग, ले रही ठंड का मजा

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस करीना कपूर खान

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों दार्जिलिंग में मजा कर रही है। जहां करीना सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए दार्जिलिंग पहुंची है। जहां वह दार्जिलिंग की ठंड में फ्रेंच फ्राइज एन्जॉय करते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि करीना अपने को-स्टार विजय वर्मा और मेकअप आर्टिस्ट संग खूब समय बिता रही हैं। ऐसे में सभी ठंड में खाने का लुत्फ उठा रहे है।

करीना ने साझा किया वीडियों

जहां करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्रेंच फ्राइज खाते हुए वीडियो साझा किया है। वहीं, वीडियो के दौरान करीना, विजय वर्मा और उनके मेकअप आर्टिस्ट ठंड में जैकेट और कोट पहने बैठे नजर आ रहे हैं। जहां सभी के सामने एक कुर्सी पर फ्रेंच फ्राइज रखी नजर आ रही है। जहां सभी लोग फ्रेंच फ्राइज खाते दिख रहे हैं और मजे कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में करीना कैप्शन देते हुए लिखती है कि, ‘जब कड़ाके की ठंड हो…आप जानते हैं कि क्या करना है…फ्रेंच फ्राइज खाओ, ओह उस पर चाट मसाला और लाल मिर्च डाल दो।’

फैंस कर रहे कमेंट

हालांकि, यह वीडियो खूब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां लोग कमेंट भी खूब जमकर कर रहे है। कोई उनसे उनका फेवरेट स्नैक पूछ रहा है। तो कोई उन्हें सुंदर बता रहा है। एक ने लिखा कि ‘स्नैक टाइम, अब मुझे भूख लग रही है।’ कई फैंस करीना को दार्जिलिंग घूमने की सलाह भी दे रहे हैं।

इस फिल्म में कर रही काम

दरअसल, करीना इस समय अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्म Devotion of Suspect X में काम कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए वह अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली है। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को डायरेक्टर सुजॉय घोष बना रहे हैं। जहां करीना ने इससे पहले सुजॉय के साथ वॉक करते हुए एक फोटो शेयर किया था। साथ ही उन्हें और विजय वर्मा को सेट्स पर चिल करते देखा गया था। करीना, बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी बहुत जल्द नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान भी होंगे। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा, 30 सितम्बर 2022 को रिलीज होने जा रही है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER