vivo के मोबाइल की बात करें तो लगभग सभी लोग इस कंपनी का मोबाइल इस्तेमाल करते है। जहां इस कंपनी के मोबाइल ने भारतीय बाजार में एक अलग ही पहचान बनाई है। जहां अभी कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में कम कीमत वाला 5जी फोन Vivo T1 5G लॉन्च किया गया था। जो इस समय 15,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल पर मिल रही है।
इस दिन हो रहे लॉन्च
वहीं, इस फोन के बाद अब कंपनी ‘टी’ सीरीज के स्मार्टफोन बाजार में लाने की तैयारी मे हैं। आपको बता दें कि दो नए मोबाइल फोन vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W इंडिया में 4 मई को लॉन्च हो रहे है। जहां vivo कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 4 मई के दिन भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन उतारने जा रही है। यह लॉन्च 4 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे वीवो इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव प्रसारित किया जाएगा।
इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले
हालांकि, इस नए वीवो टी1 5जी फोन में आता है 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ। जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट एवं 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,700एमएएच बैटरी दी गई है जो 66वॉट फास्ट चार्जिंग एटाप्टर भी दिया जा रहा है।
इतने मेगापिक्सल की है सेल्फी
यह नया Vivo T1 5G फोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा को भी सपोर्ट कर सकेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी शामिल किया गया है। जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी शामिल किया गया है। वहीं, इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा का भी ऑप्शन दिया गया है।