बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड की विदेशी बहु प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कपड़ो की वजह से खूब सुर्खिया बटोर रही है। जी हां अपनी ड्रेस की वजह से प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल और फिर से लोगों के तानों का शिकार हुई। दरअसल हाल ही में यह एक्ट्रेस अपने पति निक के साथ गोल्डन अवार्ड में पहुंची थी। जहाँ प्रियंका ने ब्लैक रंग की ड्रेस पहन रखी थी। अब यूँ तो प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। मगर इस बार फैशन के चक्कर में वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गई। अब ये बात तो आपको खुद उनकी तस्वीरें देखने के बाद पता चल ही जाएगा। फ़िलहाल तो इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।
प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल..
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा गोल्डन अवार्ड के दौरान प्रियंका ने जो कपड़े पहन रखे थे, उसके कारण वह काफी असहज भी महसूस कर रही थी और खुद को अपने बैग के पीछे छिपाने की भी कोशिश कर रही थी। गौरतलब है कि प्रियंका ने एक ब्लैक ट्रांस्पैरेंट्स ड्रेस पहन रखी थी। हालांकि इस ड्रेस में वह खूबसूरत तो लग रही थी, लेकिन काफी असहज भी लग रही थी। बता दे कि अवार्ड समारोह खत्म होने के बाद प्रियंका जैसे ही बाहर निकली, तो हर कोई उनकी तस्वीरें लेने लगा।
इस दौरान प्रियंका बार बार अपनी ड्रेस को ठीक करते हुए नजर आ रही थी। फिर जब उन्हें कुछ सही नहीं लगा, तो उन्होंने हाथों में पकड़ा हुआ अपना बैग आगे कर लिया, लेकिन उनकी तस्वीरें जरूर वायरल हो गई। फ़िलहाल आप भी उस ड्रेस में प्रियंका की तस्वीरें यहाँ देख सकते है, जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल और उप्स मोमेंट का हो गई शिकार। वैसे ऐसी परिस्थिति को कैसे संभालना चाहिए, ये प्रियंका को बखूबी आता है। यही वजह है कि कुछ लोग उनकी समझदारी की तारीफ भी कर रहे है।



