ये तो सब जानते है कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के रिलीज़ होने में अब काफी कम समय बचा है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर नयी नयी बातें और कलाकारों के नए नए लुक्स सामने आ रहे है। बता दे कि इस फिल्म में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार एक्ट्रेस नजर आएंगी। इनमे से पहला नाम तो सोनाक्षी सिन्हा और दूसरा नाम सई मांजरेकर का है। वही तीसरी एक्ट्रेस के रूप में प्रीती जिंटा नजर आने वाली है। जी हां दबंग 3 में प्रीती का लुक कैसा होगा, इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे उन्होंने यूनिफार्म पहन रखी है। इसकी एक झलक आप खुद यहाँ देख सकते है।
दबंग 3 में प्रीती का लुक..
वही अगर हम चौथी एक्ट्रेस की बात करे तो माही गिल इस फिल्म में अरबाज खान की पत्नी के रूप में नजर आने वाली है। हालांकि अभी तक उनका लुक सामने नहीं आया है, लेकिन इस फिल्म में उनका होना तय है। इसके इलावा अगर हम सई मांजरेकर की बात करे तो वह इस फिल्म में चुलबुल पांडे जी यानि सलमान खान के कॉलेज के दिनों के पहले प्यार मतलब उनकी गर्लफ्रेंड के रूप में दिखने वाली है। अब अगर हम प्रीती जिंटा की बात करे तो इस फिल्म में उनका किरदार भले ही काफी कम समय के लिए दिखाया जाएगा, लेकिन उनका किरदार काफी दमदार भी होगा।
https://www.instagram.com/p/B4SBRxZgEVF/
https://www.instagram.com/p/B4Rm79_AuMR/
https://www.instagram.com/p/B4RkaclgBVC/
https://www.instagram.com/p/B4RbbU8gqYF/
जी हां इस फिल्म में वह अमेरिकन पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आएंगी। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि जब इंडियन पुलिस के चुलबुल पांडे और अमेरिकन पुलिस लेडी ऑफिस एक साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे तो कितना धमाल होगा। फ़िलहाल दबंग 3 में प्रीती का लुक कैसा होगा, वो आप यहाँ खुद देख सकते है। दोस्तों आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने उत्साहित है, ये हमें बताना मत भूलियेगा.


