बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती है। बता दे कि इस बार वह अपने लेटर की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही है। जी हां ट्विटर के द्वारा ट्वीट करके अनुष्का शर्मा ने लेटर लिखा है। जिसमे उन्होंने न केवल ट्रोलर्स को बल्कि फ़ारुख़ इंजीनियर को भी करारा जवाब दिया है। दरअसल अनुष्का का कहना है उन्हें हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर ताने सुनाएँ जाते है। अगर टीम मैच हार जाती है तो इसका इल्जाम भी उन पर यानि अनुष्का पर लगाया जाता है। ऐसे में अब अनुष्का शर्मा खुल कर और सब को जवाब देने के लिए सामने आ चुकी है।
अनुष्का शर्मा ने लेटर लिखा और करारा जवाब दिया..
बता दे कि अनुष्का शर्मा का गुस्सा तब परवान चढ़ा जब पूर्व विकेटकीपर फ़ारुख़ इंजीनियर ने उन पर इल्जाम लगाया। बहरहाल फ़ारुख़ साहब ने यह कहा था वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के सेलेक्टर्स विराट कोहली की पत्नी अनुष्का के चाय के कप उठाने के व्यस्त थे। यही वजह है कि अब अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिख कर इस बात का करारा जवाब दिया है। यहाँ तक कि इस मामले में बॉलीवुड के कई सितारे भी अनुष्का के साथ ही खड़े है। इन फ़िल्मी हस्तियों में रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, काजल अग्रवाल, अर्जुन कपूर आदि कलाकारों का नाम शामिल है। जिन्होंने अनुष्का को सपोर्ट किया है।
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) October 31, 2019


