जिया खान का आत्महत्या केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में, सूरज पंचोली ने कहा मुझे चाहिए न्याय

जिया खान का आत्महत्या केस

बता दे कि बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत हीरो फिल्म से की थी। मगर दुनिया के सामने उनकी इमेज किसी विलेन से कम नहीं है। दरअसल सूरज पंचोली पर जिया खान द्वारा आत्महत्या करने का इल्जाम लगाया गया है। ऐसे में जिया खान का आत्महत्या केस और सूरज पंचोली दोनों ही दोबारा सुर्ख़ियों में आ चुके है। हालांकि इस बारे में सूरज का कहना है कि उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही है। बता दे कि हाल ही में सूरज पंचोली ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मीडिया में उनके बारे में तब से लेकर अब तक जो बातें लिखी गई है, वह पांच फीसदी भी सच नहीं है।

जिया खान का आत्महत्या केस

जिया खान का आत्महत्या केस सुर्ख़ियों में.. 

इसके साथ ही सूरज ने कहा कि मीडिया वालो को केवल एक तरफ की बातें ही पता है। वो इसलिए क्यूकि उन्होंने कभी मेरी तरफ से बातें जानने की कोशिश ही नहीं की और न ही मैंने कभी किसी से सहानुभूति चाही है। इसका इलावा सूरज का कहना है कि मीडिया उन्हें किसी भी तरह से न्याय नहीं दिलवा सकती। ये काम केवल कानून कर सकता है। इसलिए उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार रहेगा। बता दे कि करीब छह साल पहले जिया खान अपने घर में मृत पाई गई थी। ऐसे में उनके घर से एक लेटर भी मिला था। जिसके बाद पुलिस ने जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था।

अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि जिया और सूरज दोनों लाइव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि इस मामले की जाँच करने के बाद यह बात सामने आ गई थी कि जिया ने डिप्रेशन की वजह से खुद को खत्म किया है। बता दे कि जिया खान के फोन में सूरज के मैसेज और कॉल डिटेल्स भी पाए गए थे। जिसके कारण इस केस में सूरज को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। फ़िलहाल सूरज पंचोली सैटेलाइट शंकर फिल्म से बड़े परदे पर वापसी करने वाले है। वही जिया खान का आत्महत्या केस कितना लम्बा चलेगा, ये अभी कहना तो मुश्किल है।

Summary
जिया खान का आत्महत्या केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में, सूरज पंचोली ने कहा मुझे चाहिए न्याय  Youth Express
Article Name
जिया खान का आत्महत्या केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में, सूरज पंचोली ने कहा मुझे चाहिए न्याय Youth Express
Description
बता दे कि बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत हीरो फिल्म से की थी। मगर दुनिया के सामने उनकी इमेज किसी विलेन से कम नहीं है। दरअसल सूरज पंचोली पर जिया खान द्वारा आत्महत्या करने का इल्जाम लगाया गया है। ऐसे में जिया खान का आत्महत्या केस और सूरज पंचोली दोनों ही दोबारा सुर्ख़ियों में आ चुके है। हालांकि इस बारे में सूरज का कहना है कि उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER