टीवी इंडस्ट्री पर ऐसे कई सीरियल हैं जिन्हें लोग लगातार पर्दे पर देखना चाहते हैं लेकिन ये सीरियल एक अंतराल के बाद ऑफ एयर हो जाते हैं। अब एक और बड़े शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है क्योंकि वो शो जल्दी ही बंद होने वाला है। दरअसल हम कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं। ये सीरियल लोगों को काफी कुछ सिखाने के साथ-साथ अपने सीक्वेंस के लिए जाना जाता है।
इस सीरियल में चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ-साथ कुम नामचीन सितारे काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरियल में आकृति शर्मा, मोहित मलिक, अंजली आनंद, मायरा सिंह, विशाल आदित्य सिंह, श्रुति शर्मा जैसे सितारे लीड किरदार निभा रहे हैं लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर लोगों के सामने आ रही है।
टैलीयापा की खबर के अनुसार कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल 7 फरवरी को ऑफ एयर हो जाएगा यानी 7 फरवरी के बाद ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित नहीं होगा और ये खबर जानकर बहुत से लोग हैरान हो जाएंगे क्योंकि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये सीरियल इतनी जल्दी बंद हो जाएगा।
ये सीरियल 19 मार्च 2018 से चालू हुआ था अब तक इस सीरियल के 495 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और अब ये सीरियल अपनी चरम सीमा पर है। वैसे कुल्फी कुमार बाजेवाला सीरियल टीआरपी के लिस्ट में कई बार टॉप 5 में अपनी जगह बना चुका है।
सीरियल की कुल्फी को मिलने लगे हैं फिल्म के ऑफर

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

