किचन की सफाई करना आसान लगेगा, अगर रखेंगे इन खास बातों का ध्यान

एक गृहिणी के लिए सबसे मुश्किल काम किचन की सफाई करना होता है। खास करके जब अस्त व्यस्त पड़े किचन को सही ढंग से साफ करना होता है, तब गृहिणी को चीजें संभालने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। मगर अब न केवल किचन की सफाई करना आसान होगा, बल्कि किचन की चीजों को सही ढंग से लगाना भी काफी आसान होगा। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ इन खास बातों का ध्यान रखना है।

किचन की सफाई करना आसान

किचन की सफाई करना आसान.. 

चूल्हे की सफाई.. सबसे पहले हम चूल्हे की सफाई से शुरुआत करते है। बता दे कि गैस स्टोव को डिटर्जेंट और पानी से कभी न धोएं। वो इसलिए क्यूकि इससे स्टोव में जंग लगनी शुरू हो जाती है। बहरहाल स्टोव की सफाई करने के लिए सबसे पहले बर्नर और अंदरूनी बॉल्स को हटा दे। फिर गर्म साबुन वाले पानी में सूखा कपड़ा और ब्रश से रगड़ कर इसकी चिकनाई निकाले। फिर इसे गर्म पानी से धो कर सूखे कपड़े से पोंछ दे। गौरतलब है कि स्टोव की बॉडी को ग्लास क्लीनर से गीले कपड़े से पोंछे।

सिंक की सफाई.. बता दे कि सिंक की चिपचिपाहट दूर करने के लिए गर्म पानी का बहाव करे। इसके बाद एक कप सफेद सिरका डाल दे और साथ ही थोड़े से बेकिंग पाउडर से साफ करे। इससे आपका सिंक चमकने लगेगा।

टाइल्स की सफाई..  यूँ तो टाइल्स की सफाई करना सच में काफी मुश्किल काम है, लेकिन आप इस तरीके से टाइल्स की सफाई कर सकते है। इसके लिए साफ़ पानी में डिटर्जेंट डाल कर उसका घोल बना ले और उससे टाइल्स को साफ करे। इससे टाइल्स आसानी से साफ हो जाएँगी।

फ्रिज की सफाई करना न भूले.. बता दे कि अगर आप रोज सूखे कपड़े से फ्रिज की सफाई करेंगे तो आपका फ्रिज कभी गंदा नहीं होगा। हालांकि इसके भीतर की सफाई करने के लिए आप गर्म पानी और बेकिंग सोडे का इस्तेमाल भी कर सकते है। इससे फ्रिज के अंदर की गंदगी और बैक्टीरिया एकदम साफ हो जायेंगे। तो दोस्तों इन सब तरीको से न केवल किचन की सफाई करना आसान होगा बल्कि इससे किचन में रखी चीजों की सफाई भी आसानी से हो जाएगी।

Summary
किचन की सफाई करना आसान लगेगा, अगर रखेंगे इन खास बातों का ध्यान  Youth Express
Article Name
किचन की सफाई करना आसान लगेगा, अगर रखेंगे इन खास बातों का ध्यान Youth Express
Description
एक गृहिणी के लिए सबसे मुश्किल काम किचन की सफाई करना होता है। खास करके जब अस्त व्यस्त पड़े किचन को सही ढंग से साफ करना होता है, तब गृहिणी को चीजें संभालने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। मगर अब न केवल किचन की सफाई करना आसान होगा, बल्कि किचन की चीजों को सही ढंग से लगाना भी काफी आसान होगा। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ इन खास बातों का ध्यान रखना है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER